रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की हलचल अब भी मुंबई में कम नहीं हुई है। आलिया भट्ट की कुंडली में मंगल की दिशा से लेकर रणबीर कपूर की हाथ में दिखी उनके पिता स्वर्गीय ऋषि कपूर की घड़ी को लेकर बातें तो हो ही रही हैं, ये शादी करने वाले पंडितजी ये भी बता रहे हैं कि कैसे शादी के दौरान हर रस्म को दूल्हा दुल्हन को विस्तार से समझाया गया और कैसे ये शादी संपूर्ण होने से पहले ही संपन्न हो गई। चलिए आपको बताते हैं इस शादी के इन्हीं दिलचस्प किस्सों के बार में:
Ranbir Kapoor Alia Wedding: वैदिक विधान से पूरी नहीं हुई रणबीर आलिया की शादी, पढ़िए 21 लाख की घड़ी का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वास्तु’ की शादी के निर्देशक रणबीर
अपने खुद के खरीदे घर से अपनी शादी करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने ही अपनी शादी आरके हाउस की बजाय वास्तु कॉम्प्लेक्स से करने का फैसला किया। भट्ट परिवार से किसी को भी इस शादी में किसी तरह की दखल देने की अनुमति नहीं थी। वैसे तो लड़की वालों को ही सारी तैयारियां आलिया की शादी की करनी थी और इसके लिए भट्ट परिवार राजी भी था। लेकिन, रणबीर ने अपनी टीम लगाकर पूरी शादी की तैयारी कराई और हर चीज की देखरेख खुद की।
फेरों में नहीं चला वैदिक विधान
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी वैदिक विधान से पूरी नहीं हो पाई है। इस शादी में गठबंधन, कन्यादान, फेरे, वचन सब हुए लेकिन आधे अधूरे। शादी कराने वाला पुरोहित का कहना है कि ऐसा करने से वधू यानी आलिया के पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी को रोका। दोनों की शादी में ना तो सात वचन पूरे हुए और ना ही सात फेरे।
ऋषि कपूर की यादों को रखा साथ
अभिनेता रणबीर कपूर ने पूरे विवाह समारोह के दौरान एक खास घड़ी पहने रखी। परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि ये घड़ी ऋषि कपूर की है और रणबीर ने खास तौर पर इसे विवाह के दौरान पहना। गोल्ड प्लेटेड इस घड़ी की कीमत 21 लाख बताई जाती है। बताते हैं कि ये घड़ी ऋषि कपूर ने बहुत ही भावुक समय में रणबीर को तोहफे में दी थी।
आलिया लेंगी भारतीय नागरिकता?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के बाद मिस्टर और मिसेज कपूर हो चुके हैं। लेकिन, ये कम लोगों को ही पता है कि आलिया भट्ट भारतीय नागरिक नहीं है। आलिया भट्ट का जन्म लंदन में हुआ है और तब से उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। अपनी सास नीतू कपूर की तरह आलिया अपने नाम के साथ कपूर लगाएंगी या नहीं, अभी ये भी तय नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि विवाह के बाद भी आलिया ब्रिटिश नागरिक ही बनी रहेंगी।