आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जी हां, सोमवार की सुबह आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'
Alia Bhatt Announces Pregnancy: क्या मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट? रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने सोनोग्राफ़ी की तस्वीर के साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो साझा की है, जिसमें एक शेर और एक शेरनी अपने शावक के साथ नजर आ रहे हैं। दंपति ने प्रकृति के लिए अपने प्यार को साझा करते हुए यह साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं।
रणबीर कपूर पहले ही दे चुके हैं संकेत!
जहां कई लोग यह खबर सुनकर हैरान हैं, वहीं अब ऐसा लगता है कि रणबीर ने 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान इस बात के संकेत दिए थे। जी हां, प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे, तो उन्होंने कहा कि "अभी मुझे बहुत काम करना है सर। अभी मुझे परिवार बनाना है, उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।" बता दें कि रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। और अब दो महीने बाद आलिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की है।
शादी के बाद कैसी है रणबीर की जिंदगी
शादी के बाद जीवन में आए बदलावाें पर रणबीर ने कहा, "मैं फिल्मों में कहता था कि 'शादी तब तक दाल चावल की तरह है जब तक तुम मर नहीं जाते और जीवन में थोड़ा तंगड़ी कबाब, हक्का नूडल्स होना चाहिए (ये जवानी है दीवानी में उनके प्रसिद्ध संवाद का जिक्र) ... लेकिन बॉस, इस अनुभव के बाद मैं कहूंगा कि दाल चावल सबसे अच्छा है। आलिया मेरे दाल चावल में तड़का है, अचार है, प्याज है, सब कुछ है।"