सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: सामने आया 'एक विलेन रिटर्न्स' का पहला लुक, इस दिन सिनेमाघारों में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ek Villain Returns: John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria first look out From film on the occasion of Ek Villain 8 year filmversary
जॉन अब्राहम-अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से स्टार्स के फर्स्ट लुक जारी कर दिए गए हैं। दरअसल फिल्म 'एक विलेन' की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के विलेन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि 27 जून 2014 को फिल्म 'एक विलेन' रिलीज हुई थी। अब आठ साल बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। फिल्म से जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इस एक्शन फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ek Villain Returns: John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria first look out From film on the occasion of Ek Villain 8 year filmversary
दिशा पाटनी-तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिखा विलेंस का दमदार अंदाज
फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के जरिए आठ साल बाद विलेन पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया दमदार अंदाज में नजर आएंगे। चारों सितारों के टीजर पोस्टर ने इस मनोरंजक फ्रैंचाइजी फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है। डार्क और इंटेंस टीजर पोस्टर में वह सभी खूबियां शुमार हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए चाहिए।

Ek Villain Returns: John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria first look out From film on the occasion of Ek Villain 8 year filmversary
'एक विलेन रिटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर पर लिखा है स्लोगन
टीजर पोस्टर में फिल्म की स्टार कास्ट 'एक विलेन रिटर्न्स' के स्माइली मास्क के साथ नजर आ रही है। इस पोस्टर पर एक स्लोगन लिखा है, 'हीरोज डॉन्ट एग्जिस्ट'। पोस्टर्स पर स्टार कास्ट का लुक काफी डरावना नजर आ रहा है। बता दें कि यह फिल्म मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही है। टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Villain Returns: John Abraham Arjun Kapoor Disha Patani Tara Sutaria first look out From film on the occasion of Ek Villain 8 year filmversary
'एक विलेन' - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी में है नया ट्विस्ट
हाई एक्शन सीन के साथ-साथ एक विलेन रिटर्न्स की कहानी के प्लॉट में भी नया ट्विस्ट है। बता दें कि मूल फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। इस फिल्म की वर्षगांठ के मौके पर ही मेकर्स ने इसकी फ्रेंचाइजी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का फैसला किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed