सब्सक्राइब करें

Dalbir Kaur: रणदीप हुड्डा ने निभाया वादा, पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत की बहन दलबीर कौर को दी मुखाग्नि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दलबीर कौर के निधन की खबर सुनते ही फिल्म सरबजीत में मुख्य किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा अंतिम संस्कार करने के लिए तुरंत मुंबई से निकल गए।

विज्ञापन
Randeep Hooda paid tribute to sarabjit singh sister Dalbir Kaur during her funeral
रणदीप हुड्डा ने दलबीर कौर को दी मुखाग्नि - फोटो : सोशल मीडिया

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दलबीर कौर के निधन की खबर सुनते ही फिल्म सरबजीत में मुख्य किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा अंतिम संस्कार करने के लिए तुरंत मुंबई से निकल गए। दरअसल, कई साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सरबजीत सिंह पर बनी बायोपिक में रणदीप हुड्डा सरबजीत के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय से प्रभावित दलबीर ने रणदीप को ही अपना भाई मान लिया था। 

Randeep Hooda paid tribute to sarabjit singh sister Dalbir Kaur during her funeral
रणदीप हुड्डा ने दलबीर कौर को दी मुखाग्नि - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप और दलबीर दोनों ने एक साथ एक अच्छा बंधन साझा किया था। दोनों का भाई-बहन का यह रिश्ता इतना पवित्र था कि दलबीर ने रणदीप को मरने पर 'कंधा' देने के लिए कहा था। अभिनेता ने भी दलबीर को वादा किया था कि वह उनकी इस इच्छा को जरूर पूरा करेंगे। दलबीर की मौत के बाद रणदीप अपने इस वादे को पूरा करते हुए रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस  दौरान एक्टर ने ना सिर्फ दलबीर को कंधा दिया बल्कि उन्हें मुखाग्नि भी दी। 

Randeep Hooda paid tribute to sarabjit singh sister Dalbir Kaur during her funeral
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर - फोटो : file

गौरतलब है कि दलबीर कौर ने अपने भाई सरबजीत सिंह के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत को रिहा करवाने के लिए उन्होंने हर मुमकिन कोशिश की थी। अपने भाई को रिहा कराने के लिए उन्होंने भारत सरकार से लेकर पाकिस्तान सरकार तक से गुहार लगाई। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार उन्हें जीत भी मिल गई थी। लेकिन जिस दिन सरबजीत सिंह की रिहाई होनी थी, उसी रात कुछ कैदियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda paid tribute to sarabjit singh sister Dalbir Kaur during her funeral
सरबजीत

बता दें कि साल 1990 में पंजाब के गांव भिखीविंड का सरबजीत सिंह शराब के नशे में सीमा पर करके पाकिस्तान चला गया था। इस दौरान वहां की पुलिस ने उसे पकड़कर बम धमाकों का आरोपी करार दिया था। पाकिस्तान पुलिस का कहना था कि सबरजीत भारत की जासूस है। इसके बाद इस आरोप के चलते पाकिस्तान की अदालत ने सरबजीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी। भाई पर हो रहे इस अत्याचार पर उनकी बहन दलबीर कौर कानूनी लड़ाई लड़नी शुरू की और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान छेड़ दिया था। सरबजीत के जीवन पर आधारित 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत और ऐश्वर्या राय बच्चन ने दलबीर कौर की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed