{"_id":"634ef836aaa32d26de18e2d6","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-brahmastra-to-premiere-on-ott-disney-plus-hotstar-from-november-4th-in-all-languages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है ‘ब्रह्मास्त्र’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है ‘ब्रह्मास्त्र’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:38 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। इतनी ही नहीं शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की। फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन आप अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो अब जल्द ही इस फिल्म को घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में अगर आप फिर से इस फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं या अभी तक इसे नहीं देख पाए हैं तो अगले महीने से घर बैठे अपने मोबाइल पर इस फिल्म को कभी भी देख सकेंगे। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 4 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सभी भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकती है।
फिल्म के प्रशंसकों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। अब दर्शक जब चाहे इस फिल्म को देख सकेंगे। वहीं फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म 410 करोड़ के बड़े बजट से बनाई गई थी, जो अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है।
फिल्म तीन भागों में रिलीज की जाएगी। पहले भाग की शानदार सफलता के बाद अब फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे भाग को बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म के पहले भाग में कई ऐसी पहेलियां है, जिसका जवाब पाने के लिए दर्शक दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मोनी रॉय और शाहरुख खान जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।