रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते कई दिनों से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन यह स्टार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दिनों मुंबई में खूब बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश के बीच आलिया-रणबीर देर रात स्पॉट हुए।
बारिश में रणबीर के साथ कार में घूमती नजर आईं आलिया, तस्वीरों में दोनों के बीच दिखी केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में रणबीर और आलिया एक साथ बारिश में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से मिलने के बाद वापस लौट रहे हैं। अर्जुन मलाइका के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताने गए थे। जहां पर से दोनों अब वापस आ गए हैं। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
अर्जुन के लौटने के बाद ही अपने करीबी दोस्त से मिलने यह लव बर्ड एक साथ उनसे मिलने पहुंच गया। तस्वीरों में आलिया और रणबीर एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश की बूंदें गाड़ी के शीशे पर नजर आ रही हैं। रणबीर और आलिया की इस तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही है।
अर्जुन और मलाइका से कुछ दिन पहले आलिया भी रणबीर के साथ छुट्टियां बिताकर न्यूयॉर्क से वापस लौटी हैं। मुंबई पहुंचने के बाद आलिया ने ऐसी तस्वीर शेयर की है कि सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी। फैंस आलिया से तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। तस्वीर में आलिया एक चेयर पर बैठी हैं। उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है और अपनी नाक को ढका हुआ है।
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मूड'। आलिया के साथ किसी आदमी का पैर दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा सामने बैठे शख्स ने ही तस्वीर खींची हैं। आलिया की इस तस्वीर के साथ कयास लगाए जाने लगे कि क्या सामने रणबीर कपूर बैठे हैं।