फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में चार लव बर्ड पहुंचे एक साथ, रणबीर-आलिया पड़े सब पर भारी

Wed, 05 Feb 2020 04:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Feb 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Malaika Arun 4 love bird spotted at Armaan Jain wedding reception
Malaika, Arjun, Ranbir and Alia - फोटो : Instagram

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में चार फरवरी को हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इस फंक्शन में कुछ सितारे अफेयर की खबरों के बीच अपने अपने कपल के साथ भी पहुंचे। इन कपल की साथ में आई तस्वीरों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में कौन से लव बर्ड अपने पार्टनर के साथ पहुंचे। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Malaika Arun 4 love bird spotted at Armaan Jain wedding reception
Ranbir, Neetu and Alia Bhatt - फोटो : Instagram

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का। ये दोनों अपने रिश्ते की ओर कई बार इशारा कर चुके हैं। इस वेडिंग रिसेप्शन में आलिया रणबीर और नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। इस मौके पर रणबीर नीले रंग की शेरवानी में दिखे तो वहीं आलिया गुलाबी और सिल्वर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थीं। जबकि नीतू नीले और हरे रंग का सूट पहने थीं। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Malaika Arun 4 love bird spotted at Armaan Jain wedding reception
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

अरमान के रिसेप्शन में वैसे तो हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं लेकिन सभी की निगाहें बॉलीवुड के लव बर्ड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर आकर टिकीं। इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली। इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। मलाइका ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Malaika Arun 4 love bird spotted at Armaan Jain wedding reception
mukesh ambani family - फोटो : social media

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के भी अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। जिस शख्स के साथ अनंत अंबानी का नाम जोड़ा जा रहा है उसका नाम राधिका मर्चेंट है। राधिका कई बार अनंत के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। इस बार भी राधिका अरमान जैन के रिसेप्शन में अंबानी खानदान के साथ पहुंचीं। सामने आई तस्वीरों में राधिका अनंत, मुकेश और नीता के साथ खड़ी दिखीं। यहां तक कि नीता ने राधिका का हाथ भी पकड़ रखा था। ऐसी चर्चा है कि जल्द ही अनंत अंबानी और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt to Malaika Arun 4 love bird spotted at Armaan Jain wedding reception
Varun and Natasha - फोटो : Instagram

इस मौके पर वरुण धवन और नताशा दलाल भी एक साथ स्पॉट हुए। वरुण ने नीले रंग की चमकीली शेरवानी पहनी थी जबकि नताशा काले रंग का लहंगा पहने हुई थीं। ये दोनों सितारे जल्द शादी कर सकते हैं।अभिनेता वरुण धवन ने अपनी महिला दोस्त नताशा दलाल से अपने रिश्तों को कभी भी छुपाने की कोशिश नहीं की है। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अभिनेता वरुण की बचपन की दोस्त हैं। 

अरमान जैन के रिसेप्शन में शाहरुख ने गौरी के साथ जमकर लगाए ठुमके, बोले- 'अब तो दो लड़के भी हैं'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed