फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir Wedding: आज सात फेरे लेंगे आलिया और रणबीर, नीतू कपूर ने खुद किया कंफर्म

Thu, 14 Apr 2022 01:35 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt wedding mother neetu kapoor announce alia ranbir marriage date
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : insta-viralbhayani/social media

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो गए। हालांकि कपूर परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। खासतौर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर शुरू से ही शादी के बारे में कोई भी बात करने से बचती आई हैं, लेकिन अब उन्होंने भी रणबीर और आलिया की शादी पर मुहर लगा दी है और शादी की फाइनल डेट भी बता दी है।

ranbir kapoor alia bhatt wedding mother neetu kapoor announce alia ranbir marriage date
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां ने आखिरकार शादी की खबर को पुख्ता कर दिया है। नीतू ने मेहंदी सेरेमनी के बाद पैपराजी से बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी के सामने अपनी बहू आलिया की जमकर तारीफ की और इसी के साथ उन्होंने शादी की डेट भी कंफर्म की।

ranbir kapoor alia bhatt wedding mother neetu kapoor announce alia ranbir marriage date
आलिया-रणबीर की शादी पर नीतू कपूर ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : social media

बहू आलिया की जमकर तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर  
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा और नीतू कपूर फंक्शन के लिए बिलकुल तैयार नजर आ रही हैं। पैपराजी के सवाल पर नीतू कपूर कहती हैं, मैं आलिया के बारे में क्या कहूं, वह बेस्ट हैं।' इस मौके पर रिद्धिमा भी अपनी होने वाली भाभी की जमकर तारीफ करती दिखाई दीं। रिद्धिमा आलिया की तारीफ करते हुए कहती हैं कि आलिया डॉल की तरह क्यूट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt wedding mother neetu kapoor announce alia ranbir marriage date
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने बताई शादी की तारीख-
इंस्टाग्राम पर सामने आई वीडियो में नीतू कपूर शादी की तारीख बताती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी कहते हैं कि अब तो बता दीजिए शादी कब है। इस सवाल पर नीतू कपूर कहती हैं कि कल...।'  रणबीर की बहन रिद्धिमा भी कहती हैं, 'कल शादी है।' नीतू कपूर और रिद्धिमा की इस बात से अब ये पक्का हो गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt wedding mother neetu kapoor announce alia ranbir marriage date
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : ANI/Social media
रणबीर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल की शादी के लिए दोनों के घर भी पूरी तरह से सज चुके हैं। जहां आलिया भट्ट को पूरी तरह लाइटों से सजाया गया है। सिल्वर बीच अपार्टमेंट पूरी तरह से सफेद रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दे रहा है।

Maharashtra | Residence of Actor Ranbir Kapoor illuminated ahead of his wedding with actor Alia Bhatt.

The duo is set to tie the knot on April 14.#RanbirKapoorAliaBhattWedding pic.twitter.com/VPGp0RAF78

— ANI (@ANI) April 13, 2022


Ranbir Alia Wedding: आलिया-रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में सेलेब्स के कपड़े बने चर्चा का विषय, यहां जानें क्या है वजह

Alia-Ranbir Wedding: शादी के फंक्शन के बीच इस तोहफे ने किया सबको आकर्षित, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

Alia Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी में क्या कुछ हुआ? यहां जानें 10 पॉइंट में पूरे दिन का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed