फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार खुलेआम रोमांटिक हुए रणबीर-आलिया, स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान ऐसे किया इजहार

Wed, 20 Mar 2019 09:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 20 Mar 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt holding hands together at award ceremony
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल में से एक है। दोनों अक्सर साथ में पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते हैं। लंबे समय से चर्चा है कि रणबीर और आलिया रिश्ते में बंध सकते हैं लेकिन अभी तक दोनों की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब एक बार फिर से दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

ranbir kapoor and alia bhatt holding hands together at award ceremony
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

मंगलवार की शाम को मुंबई के बांद्रा में जी सिने अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं लेकिन सभी की नजरें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर टिकी रहीं। रेड कारपेट पर दोनों की जोड़ी ने खूब जलवा बिखेरा। आलिया और रणबीर ने साथ में स्टेज पर रोमांटिक परफॉर्मेंस दीं, जहां आलिया को रणबीर ने गले लगा लिया। ऐसा पहली बार है जब दोनों खुलेआम इस तरह रोमांटिक अंदाज में दिखे।

ranbir kapoor and alia bhatt holding hands together at award ceremony
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

अवॉर्ड फंक्शन से रणबीर और आलिया साथ ही निकले, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। उन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया लगाया जा सकता है कि गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं यूं हीं नहीं हो रही हैं। आलिया ने इस दौरान फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहन रखा था जिसमें वो किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं। वहीं रणबीर ने व्हाइट कैजुअल शर्ट के साथ ब्लैक टाउजर पहना।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#aliabhatt and #ranbirkapoor ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt holding hands together at award ceremony
ranbir kapoor - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। ऐसा पहली बार है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में किसी फिल्म में दिखेंगे।

विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt holding hands together at award ceremony
alia bhatt - फोटो : manav manglani

वहीं आलिया भट्ट के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट को साइन किया गया है। ये पहली फिल्म होगी जब सलमान और आलिया एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। आलिया सोमवार आधी रात को भंसाली से मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थीं। इसके बाद भंसाली ने आलिया को फाइनल कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed