फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात कार में एक साथ स्पॉट हुए रणबीर-आलिया, मीडिया के सामने ऐसा था रिएक्शन

Tue, 09 Jul 2019 08:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Jul 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt spot after dinner at luv ranjan house
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें अब किसी से छुपी नहीं रहीं। ये कपल भी इशारों-इशारों में इस बात को कई बार स्वीकार कर चुका है हालांकि आधिकारिक रूप से दोनों कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। पिछले दिनों रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क से लौट आए हैं जिसके बाद उन्हें कई बार मुंबई में स्पॉट किया गया। 

ranbir kapoor and alia bhatt spot after dinner at luv ranjan house
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

बीती रात आलिया और रणबीर एक साथ कार में देखे गए। जहां पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस दौरान आलिया ने ब्लू कलर की टीशर्ट पहन रखी है तो वहीं रणबीर ने रेड कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू कलर का कैप लगा रखा है।

ranbir kapoor and alia bhatt spot after dinner at luv ranjan house
alia bhatt - फोटो : social media

दरअसल, आलिया और रणबीर दोनों डायरेक्टर लव रंजन के घर पहुंचे थे। जहां साथ में ही सब ने डिनर किया। लव रंजन के घर के बाहर दोनों एक साथ कार में निकले। लव रंजन ने पिछले साल रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म अनाउंस की थी हालांकि बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि रणबीर फिल्म छोड़ सकते हैं। मामले में अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में हो सकता है कि रणबीर फिल्म के सिलसिले में लव रंजन के घर पहुंचे हों।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#AliaBhatt #RanbirKapoor snapped post dinner at director #luvranjan house tonight #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt spot after dinner at luv ranjan house
alia bhatt - फोटो : social media

पिछले दिनों जब आलिया, रणबीर के साथ न्यूयॉर्क में थीं तो दोनों की वहां से कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। आलिया और रणबीर ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की है। ये पहली बार होगा जब आलिया-रणबीर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt spot after dinner at luv ranjan house
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media

इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। आलिया-रणबीर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग भी शुरू करेंगी। फिल्म में आलिया के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed