{"_id":"5a9138674f1c1b514a8bb0d5","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-starrer-film-brahmastra-logo-leaked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो Leak, विदेश में ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो Leak, विदेश में ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranbir And Alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का बुल्गारिया में शुभारंभ हो चुका है। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं। फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें आ रही हैं, जो फैन के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इन्हीं में से एक ऐसी फोटो भी लीक हो गई है जिसे देख कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि फिल्म का लोगो (चिह्न) कैसा होगा।
2 of 4
Brahmastra
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर टीम के सदस्यों को जो आईडी कार्ड दिया गया है उसे गौर से देखने पर फिल्म से जुड़ी कई बातें जानने को मिलेंगी। 'Brahmastra' के 'B' कुछ इस तरह लिखा गया है कि वह भगवान शिव के त्रिशूल की तरह नजर आ रहा है। इसके नीचे एक चमकता हुआ हथियार नजर आ रहा है, जो संभवत: भगवान ब्रह्मा के शस्त्र 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शा रहा है। यही नहीं, तस्वीर के बैकग्राउंड में ब्रह्मांण/गैलेक्सी से प्रेरित आकृति नजर आ रही है। इस पूरे लोगो का रंग काला है।
3 of 4
Brahmastra
गौरतलब है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर-प्रोड्यूजर करण जौहर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर का रोल सुपर हीरो का होगा जो फैंटसी-एडवेंचर मूवी होगी। करीब तीन साल पहले खबर आई थी कि अयान मुखर्जी रणबीर और आलिया को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें रणबीर सुपरहीरो के रोल में होंगे। यानी इस फिल्म की तैयारी काफी लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranbir Alia
'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे, हालांकि इस sci-fi फिल्म में उनके रोल का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म को तीन भाग में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।