{"_id":"5a90ea804f1c1bf17b8b9082","slug":"birthday-special-sanjay-leela-bhansali-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: कोरियोग्राफर को दिल दे बैठे थे संजय लीला भंसाली, ब्रेकअप के बाद आज तक नहीं की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: कोरियोग्राफर को दिल दे बैठे थे संजय लीला भंसाली, ब्रेकअप के बाद आज तक नहीं की शादी
Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay leela bhansali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और म्यूजिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज 54 साल के हो गए हैं। 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किया और सुपरहिट फिल्म दिए। संजय ने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा हुआ है। दरअसल लीला संजय की मां का नाम है। वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।
2 of 5
Sanjay Leela Bhansali
करियर की शुरुआत में संजय ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। दोनों ने मिलकर फिल्म 'परिंदा', '1942 अ लव स्टोरी' और 'करीब' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि संजय लीला भंसाली और विधु विनोद चोपड़ा अलग हो गए।
3 of 5
संजय लीला भंसाली
विधु से अलग होने के बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'खामोशी' का निर्देशन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई। यह फिल्म अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद से संजय ने लगातार कई लव स्टोरी बनाईं। संजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह प्रेम कहानियां इसलिए बनाते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई प्यार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay leela bhansali
संजय लीला भंसाली की यह बात बिलकुल सच है। उनकी फिल्मी दुनिया जितनी रंगीन दिखाई देती है उनकी असल जिंदगी उतनी ही ब्लैक एंड व्हाइट है। संजय ने आज तक शादी नहीं की। संजय का कहना है कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
संजय लीला भंसाली जब 'हम दिल दे चुके सनम' बना रहे थे उन्हें अपनी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से प्यार हो गया। उस दौरान दोनों कई मौके पर साथ देखे जाते थे। मीडिया में भी दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन दोनों ने कभी अपने प्यार को खुलकर नहीं कबूला। संजय हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखते हैं। शादी की बात उनके रिश्तेदारों की तरफ से सामने आई थी लेकिन जब वैभवी की बहन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।