90 के दशक की मशहूर अदाकारा पूजा भट्ट आज 46 साल की हो चुकी हैं। 24 फरवरी 1972 को जन्मीं पूजा का नाम उस दौर की सफल एक्ट्रेसेस में आता है। पूजा ने ना केवल एक्टिंग में नाम कमाया बल्कि बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी अपनी पहचान बनाई। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
B'day Spl: 16 की उम्र में ही शराब की आदी हो गईं थीं पूजा भट्ट, पिता ने ऐसे बदल दी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में पिता महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' से की। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थी। इस फिल्म की काफी सराहना हुई और पूजा भट्ट को 'फिल्म फेयर न्यू फेस ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया। अगले ही साल यानी 1991 में पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट रहे जो आज भी पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा पूजा भट्ट ने 'सड़क', तड़ीपार, तमन्ना, चाहत, बॉर्डर, और 'जख्म' जैसी हिट फिल्में की।
पूजा भट्ट पिछले दिनों तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने शराब के लत के बारे में सार्वजनिक रुप से बात की। पूजा भट्ट ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। यही नहीं 23 साल की उम्र में उन्होंने सिगरेट पी थी। पूजा भट्ट ने बताया कि उनके परिवार का माहौल काफी खुला हुआ था जिसका असर उन पर भी पड़ा। रविवार को घर में टेबल पर वाइन और बीयर मौजूद होना आम बात थी।
पूजा भट्ट को शराब की इतनी लत लग गई थी कि उनके पिता महेश भट्ट इस बात से काफी परेशान थे। पूजा भट्ट ने बताया कि, 2016 में एक बार महेश भट्ट ने उन्हें फोन किया। फोन रखते हुए महेश भट्ट ने कहा, 'आई लव यू बेटा।' मैंने जवाब दिया 'आई लव यू टू पापा। दुनिया में इससे ज्यादा प्यारा मेरे लिए कुछ और नहीं है।' उनका जवाब था, 'यदि तुम मुझसे प्यार करती हो तो तुम खुद से प्यार करो, क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर बसता हूं।' बस फिर क्या था महेश भट्ट की उस बात को सुनकर पूजा ने शराब को छोड़ने की सोची।
पूजा भट्ट फिलहाल शराब से दूर हैं और उनकी जिंदगी अब काफी बदल चुकी है। जल्द ही उनकी जिंदगी पर बेस्ड किताब प्रकाशित होगी हालांकि यह उनकी आत्मकथा नहीं है। इस किताब की सह-लेखिका रोशमिला भट्टाचार्य हैं और ये किताब पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया से इसी साल प्रकाशित होगी।