फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह महीने आराम के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लौटे काम पर, शुरू की करण जौहर की इस फिल्म की डबिंग

Fri, 11 Sep 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt work start for karan johar film brahmastra
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : instagram/manav.manglani

लॉकडाउन खत्म होने और फिल्मों पर काम शुरू करने की इजाजत मिलने के बाद से कई कलाकारों की तरह अब अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काम पर लग गए हैं। इन दोनों ने अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की डबिंग शुरू कर दी है। वैसे तो फिल्म की शूटिंग भी बाकी है लेकिन उसके लिए सिर्फ 10 से 12 दिन ही काम करना है। जब तक शूटिंग शुरू नहीं होती तब तक इन दोनों ने पोस्ट प्रोडक्शन का थोड़ा बहुत काम खत्म करने का मन बनाया है।

ranbir kapoor and alia bhatt work start for karan johar film brahmastra
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन के दूसरे कामों की तरह इस फिल्म के काम को बंद हुए भी लगभग छह महीने होने को आए हैं। इस फिल्म की शूटिंग देश के बाकी हिस्सों में खत्म हो चुकी थी और फिल्म का आखिरी शेड्यूल मुंबई में ही पूरा होना था। लेकिन, अचानक हुए लॉकडाउन के कारण काम बंद करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग में अब सिर्फ 10 से 12 दिन का ही काम शेष है जिसमें रणबीर और आलिया पर फिल्माया जाने वाला एक गाना भी शामिल है। इस अंतिम शेड्यूल में रणबीर और आलिया के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल होकर अपने कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को अंजाम देने वाले हैं।

ranbir kapoor and alia bhatt work start for karan johar film brahmastra
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

यह एक सुपरहीरो फिल्म रहेगी जिसमें रणबीर शिवा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अमिताभ बच्चन शिवा के गुरु ब्रह्मा की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म एक सुपर हीरो की कहानी बताती है इसलिए जाहिर है कि इसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का भारी भरकम काम होने वाला है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसकी कहानी को निर्माताओं ने तीन भागों में रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, एक साल से लगातार स्थगित होती आ रही इस सीरीज की पहली ही फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और निर्माण की जिम्मेदारी करण जौहर के कंधों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt work start for karan johar film brahmastra
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख निर्माताओं ने शुरुआत में 15 अगस्त 2019 रखी थी। लेकिन, बाद में इसे 2019 के क्रिसमस तक आगे खिसका दिया। फिर भी वीएफएक्स को लेकर थोड़ी परेशानी आई इसलिए फिल्म को 2020 की गर्मियों तक आगे बढ़ाया गया था। फिल्म पर काम फिर भी पूरा होता दिखाई नहीं दिया इसलिए इस फिल्म की तारीख अब 4 दिसंबर 2020 तय की गई है। हालांकि अभी यह भी तय नहीं है कि इस निश्चित तारीख पर यह फिल्म रिलीज हो भी पाएगी या नहीं!

विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt work start for karan johar film brahmastra
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

रणबीर, अमिताभ और आलिया के अलावा इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान भी फिल्म में एक कैमियो करने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन का कोई और तरीका दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए निर्माताओं ने फैसला किया है कि वह छोटे-छोटे स्पेशल वीडियोज की एक सीरीज बनाएंगे। जिससे दर्शकों को फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म से जुड़ी कुछ बातें और इसकी रचना समझाई जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed