फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

Sat, 29 Aug 2020 08:04 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Aug 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and deepika padukone throwback photo
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। जिनके जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। असल जिंदगी में भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। ऐसी ही एक तस्वीर दिखाते हैं जिसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है।

ranbir kapoor and deepika padukone throwback photo
deepika padukone - फोटो : instagram/deepikapadukone

तस्वीर तब की है जब दीपिका और रणबीर फिल्म तमाशा का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों फिश फेस एक्सप्रेशन दे रहे हैं। इसे दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था।

ranbir kapoor and deepika padukone throwback photo
deepika padukone - फोटो : instagram/deepikapadukone

तमाशा के बाद रणबीर और दीपिका ने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में दर्शक इस जोड़ी को फिर से एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो दीपिका कई फिल्मों में व्यस्त हैं। देखना होगा कि दोनों फिर से कब साथ में काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and deepika padukone throwback photo
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में दीपिका पति रणवीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। दीपिका, रणवीर के साथ अपने होमटाउन से वापस मुंबई लौटी थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, दोनों ही बिल्कुल एक जैसे आउटफिट्स में दिखाई दिए। दोनों ने डेनिम जींस, ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट फुटवीयर्स पहने हुए थे। साथ ही दोनों ने ब्लैक कलर का मास्क भी चेहरे पर लगाया हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए।

विज्ञापन
ranbir kapoor and deepika padukone throwback photo
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो दोनों जल्द ही फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। वहीं मेकर्स का कहना है कि अगर कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ और सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे में फिल्म '83' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed