{"_id":"5c9a0305bdec2214065a5982","slug":"ranbir-kapoor-and-tiger-shroff-worked-together-25-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल पहले एक ही फिल्म में साथ काम कर चुके हैं रणबीर-टाइगर-सोनम, देखिए वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल पहले एक ही फिल्म में साथ काम कर चुके हैं रणबीर-टाइगर-सोनम, देखिए वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जलवा है। कुछ स्टार किड्स बचपन से ही अभिनय की दुनिया में दस्तक दे चुके थे तो कुछ बतौर अभिनेता फिल्मों में उतरे हैं। इनमें बात करेंगे उन तीन स्टार किड्स की जो आज बॉलीवुड में लीड रोल में नजर आते हैं। टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर और सोनम कपूर भले ही आज किसी फिल्म में साथ दिखाई ना दिए हों लेकिन आज से 25 साल पहले ये तीनों एक राष्ट्रीय एकता पर बने सॉन्ग में नजर आए थे। आइए देखते हैं ये वीडियो...
2 of 5
sonam kapoor and ranbir kapoor
- फोटो : file
ऐसे में आपके जेहन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि 25 साल पहले तो ये तीनों स्टार्स बेहद छोटे रहे होंगे। जी हां, दरअसल, राष्ट्रीय एकता पर बने इस गीत में अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ तो जैकी श्रॉफ ने बेटे टाइगर को गोद में लिया हुआ था। वहीं, ऋषि कपूर के साथ इस गाने में उनके लाडले रणबीर कपूर थे। यह सॉन्ग था- सारा भारत यह कहे, प्यार की गंगा बहे...
3 of 5
tiger shroff
- फोटो : file
बता दें कि 1992-93 में मुंबई में हुए दंगों के बाद दूरदर्शन ने मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता फिल्म बनाई थी जिसमें उस दौर के सभी जाने-माने स्टार्स नजर आये थे। इस वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा, नसरुद्दीन शाह, चिरंजीवी, रजनीकांत और सचिन जोशी भी नजर आ रहे हैं। गाने को मोहम्मद अजीज, उदित नारायण, मनहर उदास और जॉली मुख़र्जी ने अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam and ranbir
- फोटो : file
रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया (2007) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, सोनम की भी यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। बॉलीवुड के लिटिल सुपरहीरो टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में हिट फिल्म हीरोपंती से अभिनय को गले लगाया था। उनकी यह फिल्म दर्शकों को बेहद पंसद आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
baaghi 2
- फोटो : file
आखिर में बात करें इन तीनों बॉलीवुड स्टार्स के वर्कफ्रंट की तो बता दें कि रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म संजू में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं, सोनम कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म बागी-2 में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।