फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' के इंटेंस सीन की शूटिंग में किसने की रणबीर कपूर की मदद? वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

Tue, 28 Nov 2023 08:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Nov 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor revealed How wife Alia Bhatt Helped Him With Intense Scenes In movie know details
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और इसके साथ ही हर बीतते दिन इसको लेकर दर्शकों के दिलों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। 'एनिमल' की टीम अपनी फिल्म का प्रचार करने में जी-जान से लगे हुए हैं और इसको लेकर तरह-तरह के खुलासे कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि कैसे आलिया भट्ट ने 'एनिमल' के सीन शूट करने में उनकी मदद की। चलिए जानते हैं क्या बोले अभिनेता...  

Ranbir Kapoor Animal Actor revealed How wife Alia Bhatt Helped Him With Intense Scenes In movie know details
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही रणबीर कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में अपने नए अवतार से उन्होंने अपने सभी फैंस को प्रभावित किया है। अब सभी को इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'एनिमल' में कई हिंसक और इंटेंस सीन हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी सीन करने में एक्टर की मदद किसने की? रणबीर ने हाल ही में खुलासा किया कि है उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने इन दृश्यों की शूटिंग में उनकी मदद की है। इसका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ranbir Kapoor Animal Actor revealed How wife Alia Bhatt Helped Him With Intense Scenes In movie know details
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट पर वायरल होते एक वीडियो में रणबीर ने खुलासा किया है कि वह इंटेंस सीन करने से डर रहे थे। उन्होंने कहा, 'आलिया और मैं एक-दूसरे के काम के बारे में बहुत बात करते हैं। एक कलाकार के रूप में मैं वास्तव में उनका सम्मान करता हूं और मैं सच में उनके दिमाग और वह कैसे सोचती हैं, इसका भी सम्मान करता हूं। जब मैं फिल्म की शूटिंग के लिए जाता था तो हर सीन या हर दिन मैं उनके साथ इस पर चर्चा करता था और उन्होंने कई सीन में मेरी मदद की है। उन्होंने उन सीन्स में मेरी मदद की है जहां एक अभिनेता के तौर पर मैं डरा हुआ था और सोचता था कि क्या यह बहुत गलत लग रहा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor revealed How wife Alia Bhatt Helped Him With Intense Scenes In movie know details
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि, 'एक किरदार के तौर पर मैंने कभी भी सीमाओं को इतना आगे नहीं बढ़ाया है। मैंने हमेशा स्क्रीन पर अच्छाई दिखाने की कोशिश की है। आलिया ने बैरोमीटर बजाते हुए कहा, सुनो यह ठीक है। यह एक किरदार है और यह समझ में आ रहा है। इसके पीछे एक आडिया और विचारधारा है। जब इस फिल्म की बात आती है तो वह मेरी एक मजबूत समर्थक रही हैं।'
Airi Announcement: ‘प्रेम गीत 3’ के बाद परदेसी सुपरस्टार का बड़ा धमाका, हिंदी-नेपाली में एक साथ बनेगी नई फिल्म
 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor revealed How wife Alia Bhatt Helped Him With Intense Scenes In movie know details
एनिमल - फोटो : Social media
फिल्म की बात करें तो शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की बॉलीवुड में दूसरी निर्देशित फिल्म है। 'एनिमल' संदीप और रणबीर की पहली फिल्म। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक पिता और पुत्र के बीच रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने प्रियंका को दी थी नाक ठीक करने की सलाह, निर्माता ने वर्षों बाद किया खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed