रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' एक्सटेंडेड कट के साथ नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रिलीज करने की खबर आई थी। 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस पर ओटीटी पर जारी हुई इस फिल्म ने एक बार फिर उन विवादों को हवा दिया है, जो इसकी रिलीज के वक्त पैदा हुए थे। ओटीटी पर फिल्म की रिलीज के बाद फैंस एक बार फिर फिल्म की कहानी और दृश्यों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे नयनतारा की अन्नपूर्णानी की तरह ओटीटी से हटाने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Animal: एनिमल ओटीटी रिलीज ने फिर छेड़ी बहस, फिल्म को महिला विरोधी बताकर उठी नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इसको ओटीटी पर बिना सेंसर्ड रिलीज करेंगे, लेकिन अब फिल्म की रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि एनिमल नेटफ्लिक्स पर थिएटर वाली रिलीज हुई है। हालांकि, इन सब के बाद अब निर्माताओं के लिए पुराने विवाद एक बार फिर सामने आ खड़े हुए हैं
फिल्म के रनटाइम के साथ अब एनिमल एक बार फिर विवादों में घिर गई है। फिल्म ने उस बहस को भी वापस ला दिया है, जो इसके रिलीज के बाद छिड़ गई थी। उस समय लोगों ने रणबीर की एनिमल को लैंगिक भेदभाव से भरी और साथ ही स्त्री-विरोधी फिल्म भी बताया था। एनिमल को निर्माताओं द्वारा 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज गया था, जिसके बाद सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले कई लोगों के साथ-साथ इसे ऑनलाइन देखने वाले लोगों ने फिल्म और निर्माताओं की आलोचना की और इसे हटाने की मांग की है।
एक यूजर ने ट्वीट किया, "मैं एक भारतीय हिंदू महिला हूं, जो फिल्म एनिमल से परेशान है। फिल्म में एक भारतीय पुरुष को शादी के बाहर संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। सांस्कृतिक विरासत ही भारत को बनाती है और यह फिल्म इस देश की एक आदमी एक पत्नी अवधारणा का विरोध करती नजर आती है। कृपया इसे ओटीटी से हटा लें।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कृपया हिंदी फिल्म एनिमल को नेटफ्लिक्स से हटा दें, यह महिलाओं के खिलाफ घोर हिंसा और दुर्व्यवहार को दर्शाती है, इसे मनोरंजन नहीं कहा जा सकता है।"
संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित एनिमल को रिलीज के बाद ही विवादों का सामना करना पड़ा है। फिल्म की कहानी और दृश्यों की खूब आलोचना की गई है। हालांकि, निर्माता अपने बयान पर अड़े रहे कि फिल्म वास्तविकता को प्रभावित करने के इरादे से नहीं बनाई गई थी और यह महिलाओं के साथ हिंसा का समर्थन नहीं करती है।
Bigg Boss: बिग बॉस ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, नहीं मिली ट्राफी लेकिन लग गया जैकपॉट