फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेडिंग प्लान: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से पूछा कब होगी हमारी शादी? अभिनेत्री ने शर्माते हुए दिया ये जवाब

Wed, 15 Dec 2021 09:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Dec 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor asked alia bhatt when are we getting married actress gets shy and give reply during brahmastra motion poster launch
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। इन दोनों की आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रशंसक तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक कई कारणों से ये फिल्म फंस रही थी, लेकिन अब आखिरकार फिल्म का मोशन पोस्टर दर्शकों के सामने आ चुका हैं, जिसे देखने के बाद अब लोगों की फिल्म को देखने की उत्सुकता डबल हो गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए दिल्ली पहुंचें थे, जहां फैंस को दोनों के बीच खूब अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली।

loader

शादी को लेकर किए गए सवाल

जब आलिया और रणबीर साथ हो तो ऐसा बिलकुल भी मुमकिन नहीं है कि इन दोनों की शादी को लेकर कोई सवाल न हो। पिछले काफी समय से दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। ऐसे में ब्रह्मास्त्र के पोस्टर लॉन्च के दौरान भी एक फैन ने रणबीर कपूर से सवाल करते हुए कहा, ‘आप आलिया भट्ट या फिर किसी और से कब शादी कर रहे हैं’?

ranbir kapoor asked alia bhatt when are we getting married actress gets shy and give reply during brahmastra motion poster launch
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram
रणबीर ने आलिया से पूछा ये सवाल

हालांकि इस दौरान रणबीर ने बड़े ही प्यार से फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, पिछले साल और इस साल कई लोगों ने शादी की है और कर रहे हैं। मुझे लगता है हमें इस बात से खुश होना चाहिए। इसके बाद रणबीर ने खुद ही आलिया से पूछ डाला, हमारी शादी कब होगी? इस पर आलिया ने शरमाते हुए जवाब दिया कि, ‘तुम ये मुझसे क्यों पूछ रहे हो’।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor asked alia bhatt when are we getting married actress gets shy and give reply during brahmastra motion poster launch
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram
अयान मुखर्जी ने कही ये बात

रणबीर कपूर के खास दोस्त और ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने दोनों की शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘आज के लिए एक ही डेट काफी है’। बता दें कि साल 2017 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां बिताते हुए नजर आते हैं, इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया एक-दूसरे के पारिवारिक फंक्शन का भी हिस्सा बनते हैं।
ranbir kapoor asked alia bhatt when are we getting married actress gets shy and give reply during brahmastra motion poster launch
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी जोड़ी

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के काम की हमेशा से सबसे बड़ी प्रशंसनीय रही हैं। लेकिन ये पहली बार है जब पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी साथ में काम कर रही है। दोनों को उनके फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी को पर्दे पर साथ में देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
ranbir kapoor asked alia bhatt when are we getting married actress gets shy and give reply during brahmastra motion poster launch
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता को किया याद

ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च पर रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हो रही थी तो उस दौरान मेरे पिता ने अयान से खूब लड़ाई की थी। वो बार-बार अयान को ये कह रहे थे कि एक फिल्म बनाने में इतना समय कौन लगाता है। मुझे उम्मीद है कि वो आज बहुत ही खुश हो रहे होंगे’।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed