फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे समय से बुल्गारिया में शूटिंग कर रहे रणबीर मुंबई लौटे, आलिया पर खुलकर बोले

Sun, 23 Sep 2018 01:55 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor back in mumbai after long time from bulgaria
रणबीर कपूर - फोटो : self

संजू की शानदार सफलता के बाद लंबे समय से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के सिलसिले में बुल्गारिया में व्यस्त थे। बीती शाम वो बुल्गारिया से मुंबई वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। आपको बता दें इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं, साथ में करण जौहर भी इस फिल्म को निर्देशन कर रहे हैं। हाल ही में  रणबीर अपने करियर के 11 साल पूरे कर चुके है, जिसमें कई फिल्में सफल रही हैं तो कई असफल रही हैं। 

ranbir kapoor back in mumbai after long time from bulgaria
रणबीर कपूर

अगर बात करें इनके करियर के शुरुआती दिनों की तो उसमें बहुत उतार चढ़ाव आए हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत सांवरिया फिल्म से की थी, जो पर्दे पर कुछ खास नहीं चल पाई थी। उसके बाद रणबीर ने 'ये जवानी है दीवानी', 'बर्फी' जैसे फिल्में की जिसमें उन्होंने जोरदार सफलता मिली। रणबीर एक इंटरव्यू में बताते है कि मैं हर एक समय से गुजरा हूं चाहे वो अच्छा वक्त हो या बुरा। मैं अपने बुरे वक्त से भी सबक लेता हूं फिर आगे बढ़ने की सोचता हूं।

ranbir kapoor back in mumbai after long time from bulgaria
ranbir kapoor

रणबीर कपूर कहते हैं कि सफल होना बहुत आसान है। जब आपको सफलता मिलती है हर कोई आपके आगे पीछे घूमना शुरू कर देता है, लेकिन सबसे मुश्किल वो दौर होता है जब आप असफल होते हो और आपको कोई पूछता नहीं है हर तरफ सिर्फ आपकी असफलता की बातें होती हैं। उस वक्त खुद को संभालना बहुत मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor back in mumbai after long time from bulgaria
Ranbir Kapoor

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से आलिया के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं कोई लुक्का छिप्पी नहीं खेल रहा हूं। मैं जिंदगी के पॉजिटिव और खूबसूरत पहलू को जी रहा हूं। लेकिन आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक लिमिट तक ही बात कर सकते हैं, नहीं तो फिर आपके काम से ज्यादा लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed