फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को मात देने के बाद काम पर लौटे रणबीर कपूर, बेहतर फिटनेस के लिए पहुंचे जिम

Sun, 04 Apr 2021 05:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Apr 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Back to Work After Recovery from Covid 19, Restart Gym Also
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, जिसके बाद से अभिनेता चर्चा में बने हुए थे। साथ ही फैंस भी अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक अपनी प्रार्थनाएं पहुंचा रहे थे व जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे थे। लेकिन इस बीमारी को मात देने के बाद वो वापस अपने फिजिक पर ध्यान देने लगे हैं और जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया है।

Ranbir Kapoor Back to Work After Recovery from Covid 19, Restart Gym Also
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर के ट्रेनर दीपेश ने रणबीर के रूटीन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद रणबीर बहुत जल्द कमजोरी से उबर गए हैं। वो अपनी आने वाली फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिम के अलावा रणबीर अपने काम पर भी लौट चुके हैं। रणबीर कपूर के स्वस्थ होने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Ranbir Kapoor Back to Work After Recovery from Covid 19, Restart Gym Also
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल

वहीं ट्रेनर दीपेश ने बताया कि पहले दिन रणबीर ने बेसिक स्ट्रेचेज किए इस वक्त हेवी लिफ्टिंग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में रणबीर अपने उसी फिटनेस लेवल के नजदीक पहुंच गए हैं जैसा कि वे पहले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Back to Work After Recovery from Covid 19, Restart Gym Also
रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी थी कि 'रणबीर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह ठीक हैं। मैंने उनसे मुलाकात की है। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने के बाद रणबीर अपनी बहन रिद्धिमा के साथ पूजा करते भी नजर आए थे। ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने बीत जाने के बाद कपूर परिवार ने प्रार्थना सभा रखी थी। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपका प्यार हमारी राहों को आसान करेगा। आपकी यादें हमेशा हमारे साथ और हमारे दिल में रहेंगी।' 


 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Back to Work After Recovery from Covid 19, Restart Gym Also
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद की जा रही है कि कोविड को मात देने के बाद अब रणबीर एक बार फिर से अपनी फिल्मों पर फोकस करेंगे। उनके पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, एनिमल और शमशेरा के अलावा एक अनटाइटल्ड मूवी भी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और  नागार्जुन भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed