{"_id":"625c07d3f4d0731a5228b23b","slug":"ranbir-kapoor-back-to-work-after-wedding-paparazzi-wish-him-shaadi-mubarak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: शादी के बाद काम पर लौटे रणबीर कपूर, पैपराजी चिल्लाकर देने लगे शादी की शुभकामनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: शादी के बाद काम पर लौटे रणबीर कपूर, पैपराजी चिल्लाकर देने लगे शादी की शुभकामनाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर अपनी शादी के दो दिन बाद वापस काम पर लौट आए हैं। एक्टर ने 14 अप्रैल गुरुवार को आलिया भट्ट से बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी कर ली। रविवार को उन्हें काम पर वापस देखा गया। रणबीर जैसे ही अंधेरी में अपनी कार से निकले पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें नीले रंग की प्लेड शर्ट और बेज रंग की पैंट में स्पॉट किया गया। साथ ही उन्होंने काली टोपी और एक मास्क भी पहन लगा रखा था।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
शूटिंग पर जाते देख पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए बुलाने लगे। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें शादी मुबारक कह कर शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद रणबीर ने थंब्स अप साइन दिखाया और बिल्डिंग के अंदर चले गए। बता दें कि शादी से पहले रणबीर और आलिया ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोगों और करीबी लोगों को ही न्योता दिया गया था।
3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
शादी में रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर, बहनोई सैफ अली खान, भरत साहनी, आलिया की मां सोनी राजदान, महेश भट्ट. आलिया की बहन शाहीन जैसे परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके अलावा रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी और आलिया के मेंटर करण जौहर ने भी इस समारोह में शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
बता दें कि शादी के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली। पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़ों से भरी हैं। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय के दौरान प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह दिन और भी खास बन गया। लव, रणबीर और आलिया!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।