फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर ने क्लिक की आलिया भट्ट की ऐसी तस्वीर, मां नीतू ने दे दिया ये रिऐक्शन

Thu, 02 Aug 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor click a cute photo of girlfriend alia bhatt mom neetu singh give comment

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बुल्गारिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हैं। हालांकि शूट के बीच में से समय निकालते हुए फिल्म की स्टारकास्ट यूरोप के कई टूरिस्ट लोकेशन्स पर घूम रही है और जमकर मस्ती कर रही है। फिल्म की लीड हीरोइन आलिया भट्ट शूटिंग और घूमने से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। आपको बता दें कि इनमें से उनकी कुछ फोटोज खुद रणबीर कपूर ने खिंची हैं। 

ranbir kapoor click a cute photo of girlfriend alia bhatt mom neetu singh give comment

एक बार फिर आलिया भट्ट के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने उनकी एक शानदार तस्वीर क्लिक की है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में आलिया ने डेनिम जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन के साथ रणबीर कपूर को फोटो क्रेडिट भी दिया है। आपको बता दें कि आलिया के इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर करने के थोड़ी देर बाद ही रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू सिंह ने एक क्यूट सा कमेंट भी किया है। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा है, 'तुम्हारी शानदार तस्वीर, रणबीर के जरिए।' 
 

 

& into the forest I go,to lose my mind and find my soul🦋 (amaze photographer📸 - RK)

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

ranbir kapoor click a cute photo of girlfriend alia bhatt mom neetu singh give comment

वैसे रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले मीडिया के सामने यह स्वीकार किया था कि वह आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते को लेकर खुश हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर भी आलिया को लेकर काफी सीरिअस नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि दोनों जल्द शादी कर सेटेल हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor click a cute photo of girlfriend alia bhatt mom neetu singh give comment

आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में लीड हीरो रणबीर कपूर और लीड हीरोइन आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। नागार्जुन करीब 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed