फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: फिल्म फ्लॉप होने के डर से रणबीर ने एनिमल के लिए घटाई फीस? जानें अभिनेता के इस फैसले के पीछे की वजह

Fri, 24 Nov 2023 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 24 Nov 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Cut Down His Fees For Animal starring Rashmika Mandanna Anil Kapoor Film As per media reports
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 'एनिमल' के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब खबर आ रही है कि फिल्म 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर न अपनी फीस घटाई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ranbir Kapoor Cut Down His Fees For Animal starring Rashmika Mandanna Anil Kapoor Film As per media reports
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने पिछले प्रोजेक्ट 'शमशेरा' के खराब प्रदर्शन के बाद आगामी फिल्म 'एनिमल' के लिए अपनी फीस में 50% की कटौती करने का विकल्प चुना है। 150 करोड़ रुपये के बजट वाली 'शमशेरा' को भारी झटका लगा, जिससे अनुमानित नुकसान 90 से 100 करोड़ रुपये के बीच हुआ था। इसे देखकर अभिनेता ने अपनी फीस में कटौती कर दी है।

Salman Khan: खुद को सुपरस्टार नहीं मानते सलमान खान, बोले- मैं 25-26 वर्षों से बाहर डिनर करने नहीं गया

Ranbir Kapoor Cut Down His Fees For Animal starring Rashmika Mandanna Anil Kapoor Film As per media reports
एनिमल का गाना अरजन वेली - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी हिट फिल्मों से वापसी की। अब अभिनेता संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपने रिवेंज ड्रामा एनिमल के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Joram: 'जोरम' का दमदार ट्रेलर रिलीज, अपनी बेटी को जीशान अय्यूब से बचाने के मिशन पर निकले मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Cut Down His Fees For Animal starring Rashmika Mandanna Anil Kapoor Film As per media reports
एनिमल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कथित तौर पर फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी हासिल की है। इससे पहले तीनों खान ने स मॉडल को अपनाया हुआ है। अब रणबीर कपूर भी फिल्म के लाभ को देखते हुए अपनी फीस तय करेंगे। वहीं, बता दें कि रणबीर कपूर ने अपनी फीस 70 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मोडिफिकेशन ने मेकर्स भूषण कुमार को फिल्म के प्रोडक्शन बजट में इनवेस्ट के लिए एडिशनल अमाउंट जुटाने में हेल्प की है।

 

Om Raut is Back: पांच महीने बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे ओम राउत, ‘आदिपुरुष’ सुनते ही नम हो आईं आंखें

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Cut Down His Fees For Animal starring Rashmika Mandanna Anil Kapoor Film As per media reports
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed