{"_id":"5af901724f1c1be9408b51de","slug":"ranbir-kapoor-expressed-his-love-for-mom-neetu-kapoor-on-mothers-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मदर्स डे' पर रणबीर कपूर ने मां केे लिए किया कुछ खास, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मदर्स डे' पर रणबीर कपूर ने मां केे लिए किया कुछ खास, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक
Mon, 14 May 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों फिल्म 'संजू' और 'शमशेरा' से सुर्खियां बटोर रहे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने मदर्स डे के खास मौके पर मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर के लिए अपने दिल की बातें शेयर की। रणबीर ने अपनी मां के लिए ऐसी बातें कहीं जिन्हें जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
2 of 4
उन्होंने कहा कि मैं आज जो कुछ हूं, इस (नीतू कपूर) इंसान की वजह से हूं। अपनी बातों को पूूरा करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- मैं अपनी जिंदगी में प्रोफेशनली और पर्सनली जो भी हूं अपनी मां के कारण ही हूं। रणबीर कपूर ने आगे कहा- हर दिन मदर्स डे है हमें हर दिन को मां के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए।
3 of 4
रणबीर ने 'मदर्स डे' का यह पूरा दिन मां के साथ ही बिताया। इस दिन को खास बनाने की खातिर वह मां नीतू कपूर को लंच पर लेकर गए। रणबीर मां नीतू कपूर संग बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच करने के लिए जाते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा रणबीर कपूर यशराज बैनर की फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह डकैत की भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।