फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के इस टॉप एक्टर ने शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स बोले 'कार्तिक बाहुबली'

Mon, 14 May 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan shared photoshopped Baahubali scene picture with mother on Mothers Day
Kartik Aryan
'सोनू की टीटू की स्वीटी' फिल्म की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे। बीते कुछ दिनों से कार्तिक अपनी मिस्ट्री गर्ल की वजह से काफी सुर्खियों में हैं तो वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसे देखकर आपकी हंसी छूटना तय है।
Kartik Aaryan shared photoshopped Baahubali scene picture with mother on Mothers Day
Kartik Aryan
'मदर्स डे' पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मां के लिए अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खास मौके पर कार्तिक भी अपने आप को रोक नहीं सके। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसे जो भी देख रहा है वह अपनी हंसी को काबू नहीं कर पा रहा।
 


 
Kartik Aaryan shared photoshopped Baahubali scene picture with mother on Mothers Day
बाहुबली 2
इस खास दिन पर कार्तिक ने फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी के सबसे चर्चित सीन को फोटोशॉप करके अपनी मां और खुद की फोटो लगा दी। तस्वीर में कार्तिक की मां, कार्तिक को अपने हाथों में ऊपर की ओर करके उठाए हुई हैं जिसे देखकर आपको शर्तिया 'बाहुबली' फिल्म में शिवगामी के सबसे फेमस सीन की याद आ जाएगी जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan shared photoshopped Baahubali scene picture with mother on Mothers Day
Kartik Aaryan
कार्तिक का यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद मानो ट्वीट की बौछार सी आ गई। किसी ने कार्तिक की इस तस्वीर को सबसे बेस्ट कहा तो किसी ने कार्तिक के इस पोस्ट को अब तक का सबसे फनी पोस्ट बताया। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कार्तिक को कार्तिक बाहुबली कहा। 
 

 


 
विज्ञापन
Kartik Aaryan shared photoshopped Baahubali scene picture with mother on Mothers Day
Kartik
आपको बता दें, कार्तिक आर्यन आखिर बार 'सोनू की टीटू की स्वीटी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की थी। कार्तिक जल्द ही विजय जैन की फिल्म साइन कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आ सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed