संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । फिल्म में रणबीर कपूर के लुक, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को खूब सराहा जा रहा है । ट्रेलर में रणबीर के अलावा सोनम कपूर, परेश रावल, विकी कौशल, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा की झलक भी देखने को मिली ।
रणबीर कपूर ने 'संजू' के लिए ली अपने करियर की सबसे ज्यादा फीस, बाकी कास्ट के हाथ आए चंद रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'संजू' को रणबीर कपूर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट माना जा रहा है । इस फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त की तरह दिखने के लिए काफी मेहनत की है । रणबीर के अलावा राजकुमार हिरानी ने बाकी स्टार्स को रियल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । आइए जानते हैं फिल्म के लिए इन स्टार्स ने कितनी फीस ली है...
तब्बू
फिल्म में तब्बू ने कैमियो रोल किया है । वो इसमें खुद का रोल करती नजर आएंगी । इस छोटे से रोल के लिए तब्बू ने 60 लाख रुपए चार्ज किए हैं ।
करिश्मा तन्ना
फिल्म में करिश्मा तन्ना ने माधुरी दीक्षित का किरदार निभाया है । खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म में अपने ज्यादा सीन दिखाने से डायरेक्टर को मना किया था । इस वजह से करिश्मा 10-15 मिनट के रोल में नजर आ सकती हैं । इसके लिए करिश्मा ने 1 करोड़ रुपए फीस ली है ।
परेश रावल
फिल्म में परेश रावल, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के रोल में नजर आएंगे । ट्रेलर में परेश रावल का दमदार अंदाज नजर आया है । इस रोल के लिए परेश रावल ने 2-3 करोड़ रुपए फीस ली है ।