{"_id":"5fe451f88ebc3e3d58675f60","slug":"ranbir-kapoor-finally-confirms-marriage-with-alia-bhatt-says-my-girlfriend-is-overachiever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: आलिया संग शादी के सवाल पर खुलकर बोले रणबीर, मैं जल्द ही इस गोल को पूरा करना चाहता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: आलिया संग शादी के सवाल पर खुलकर बोले रणबीर, मैं जल्द ही इस गोल को पूरा करना चाहता हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : Social Media
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार रहते हैं। ये दोनों ही अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन इन दिनों ये दोनों ही लगातार इस रिश्ते के बारे में बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर संग शादी को लेकर मीडिया से बात की थी। वहीं अब रणबीर कपूर भी आलिया के पदचिन्हों पर चल पड़े हैं।
Trending Videos
2 of 5
बनारस में रणबीर और आलिया
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल मीडिया में अक्सर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बातें सामने आती रहती हैं। बीते साल के अंत में तो इन दोनों के शादी के कार्ड भी वायरल हुए थे। हालांकि ये कार्ड्स फर्जी साबित हुए। इन दोनों के ही फैंस को इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फैंस की बेसब्री और बेचानी को देखते हुए रणबीर कपूर ने भी इस बात पर अपनी मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने आलिया संग अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। रणबीर कपूर से शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, 'अगर महामारी नहीं होती तो ये डील हो चुकी होती। मैं कुछ भी बोलकर इस पर नजर नहीं लगाना चाहता। मैं जल्द ही इस गोल को पूरा करना चाहता हूं।'
4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : Social Media
आगे रणबीर ने आलिया के बारे में बात करते हुए उन्हें ओवरअचीवर बताया। दरअसल रणबीर से जब उनके लॉकडाउन समय का टाइमपास पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, मैंने ये समय घर पर रहकर, किताबें पढ़कर और टीवी शो देखर बिताया। आलिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी गर्लफ्रेंड आलिया थोड़ी ओवरअचीवर हैं, और उन्होंने गिटार से लेकर स्क्रीनराइंटिंग तक लगभग सभी क्लास ली हैं। मुझे उनके सामने हमेशा अंडरअचीवर सा महसूस होता है। लेकिन मैंने कोई क्लास नहीं ली।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लॉकडाउ के समय में आलिया और रणबीर एक साथ रह रहे थे। दोनों ने इस समय को एक दूसरे को वक्त देते हुए बिताया है। हालांकि शुरुआत में रणबीर फैमिली क्राइसिस से गुजर रहे थे, उस समय भी आलिया ने रणबीर का पूरी तरह से साथ निभाया। दरअसल 30 अप्रैल को रणबीर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। जिसके बाद रणबीर ने अपना समय परिवार और किताबों के साथ बिताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।