बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुजरे हुए 2 साल हो गए हैं। 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। भले ही ऋषि कपूर अब इस दुनिया में न हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उनकी आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर कल जारी होगा। ट्रेलर रिलीज से पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पिता की फिल्म पर बात करते हुए इमोशनल हो गए। उनका यह वीडियो फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
भावुक पल: ऋषि कपूर की फिल्म ´शर्माजी नमकीन´ के ट्रेलर रिलीज से पहले इमोशनल हुए रणबीर कपूर, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में इमोशनल हुए रणबीर
वीडियो में रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म के 'शर्मा जी नमकीन' के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। फिल्म पर बात करते हुए रणबीर कपूर कहते हैं, 'शर्मा जी नमकीन' उनके लिए बहुत खास है। ऐसा केवल इसलिए नहीं है क्योंकि यह पापा की आखिरी फिल्म है, बल्कि यह इस लिए खास है क्योंकि वह इस फिल्म की स्टोरी पर विश्वास करते थे।
रणबीर आगे कहते हैं, 'पापा की तबीयत जब शूटिंग के बीच में खराब हुई तो वह किसी भी तरह से इस फिल्म को पूरा करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।' वीडियो में रणबीर आगे कहते हैं कि वो कहते हैं न द शो मस्ट गो ऑन...आपने सुना होगा ये। उनके जाने के बाद एक पल के लिए यह लगा कि फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकेगी। इसके लिए हमने प्रोस्थेटिक्स यूज कर किसी तरह इसे पूरा करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी।
रणबीर ने की परेश रावल की तारीफ
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बचे कुछ सीन की शूटिंग परेश रावल ने की है। इसके लिए रणबीर कपूर ने उनका आभार जताया है। वीडियो में रणबीर कपूर कहते हैं, मैं मिस्टर परेश रावल को धन्यवाद देता हूं कि वह आगे आए और इस फिल्म को पूरा करने में हमारी मदद की। वह आगे कहते हैं कि ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी भी फिल्म के किरदार को दो लोग निभाएं। फिल्म जगत में यह बहुत ही दुर्लभ है।
कल रिलीज होगा ट्रेलर
लंबे समय से बनकर तैयार 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर कल जारी होगा। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके निधन के बाद फिल्म के कुछ सीन परेश रावल ने शूट किए हैं।