फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा, इतने में एक लग्जरी घर खरीद सकते हैं आप

Mon, 17 Apr 2023 09:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 17 Apr 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor gifted 10 lakh rupees handbag to wife alia bhatt on 1st wedding anniversary
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 के दिन परिवार की उपस्थिति में शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस दौरान कपल को उनके बांद्रा स्थित निर्माणाधीन घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट के हाथ में फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उसकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल रणबीर ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर कुछ ऐसा तोहफा दिया है, जो काफी महंगा है।

ranbir kapoor gifted 10 lakh rupees handbag to wife alia bhatt on 1st wedding anniversary
आलिया भट्ट,रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए अपनी लेडी लव को स्पेशल फील कराया है। अभिनेता ने इस खास मौके पर काफी खर्चा किया है। हाल ही में रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर एक चैनल बैग के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उन्होंने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के लिए लिया है।

ranbir kapoor gifted 10 lakh rupees handbag to wife alia bhatt on 1st wedding anniversary
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैन पेज पर आलिया भट्ट के हाथ में वह सेम बैग देखा जा सकता है। इस पिंक कलर के चैनल हैंडबैग को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को यह बैग रणबीर ने ही तोहफे में दिया है। इसी बीच एक ऑनलाइन स्टोर की वेब साइट पर इस बैग की कीमत सामने आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor gifted 10 lakh rupees handbag to wife alia bhatt on 1st wedding anniversary
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

ऑनलाइन स्टोर के अनुसार यह बैग बकरी की खाल से बना है। अमेरिकी डॉलर के हिसाब से इस बैग की कीमत करीब 12,250 डॉलर है। भारतीय रुपये के आधार पर इस पिंक कलर के चैनल क्लासिक हैंडबैग की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आलिया भट्ट को यह बैग उनके पति रणबीर कपूर की ओर से मिला है या नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
ranbir kapoor gifted 10 lakh rupees handbag to wife alia bhatt on 1st wedding anniversary
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बीत करें तो बहुत जल्द रणबीर कपूर एनिमल में नजर आने वाले हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आलिया भट्ट बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed