बीते साल की हिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ से अपनी लय में लौटे अभिनेता रणबीर कपूर की हंसी, मस्ती, ठिठोली वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली की फुहारों के बीच रिलीज होने को तैयार है। बात होली की हो तो मुंबई फिल्म जगत की सबसे यादगार होली आर के स्टूडियो की होली की याद आ ही जाती है। रणबीर ने ये होली बचपन से देखी है और अब इस बात से दुखी दिखते हैं कि होली के रंग अब पहले जैसे गाढ़े, अपने और मस्ती वाले नहीं रह गए हैं। उनसे एक खास मुलाकात...
Ranbir Kapoor Holi 2023: अब पानी पसंद नहीं रणबीर कपूर को, रंगों से भी बना ली दूरी, बचपन में खूब कीं ये शरारतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तू झूठी मैं मक्कार' होली पर रिलीज हो रही है और होली का दूसरा नाम मुंबई में आर के परिवार की होली ही रहा है। कैसी यादें हैं उस होली की?
तब मैं बहुत छोटा था और मुझे होली से बहुत डर लगता था। सबको पानी के टैंक में फेंका जाता था। सब शराब और भांग पीते थे लेकिन मजे की बात यही थी कि पूरी इंडस्ट्री साथ में होली खेलने आती थी। वह माहौल अब हमें नहीं मिल पाता है। होली तो होली, अब हम कोई भी त्योहार साथ में नहीं मनाते हैं। तब तो फिल्में भी रिलीज होती थीं तो सबका साथ मिलता था। निर्माता, निर्देशक उन दिनों आर के स्टूडियो में आते, साथ बैठते और एक दूसरे की बातें किया करते थे। अब तो ये सब आर के की यादें बनकर रह गई हैं।
और, आपकी यादों की होली के रंग कैसे हैं?
मुझे रंगों से होली खेलना कभी पसंद नहीं रहा। बचपन में मुझे पानी भरे गुब्बारे फेंकने में बहुत मजा आता था। भी रास्ते से गुजर रहा होता था, उस पर बालकनी से गुब्बारे फेंककर मैं खिड़की के पीछे छुप जाता था। अब पानी से इतना लगाव रहा नहीं, पानी से दूर हुआ तो होली खेलना कम कर दिया। फिर मुझे रंग भी नहीं पसंद आते थे। इसके बाद भी बचपन की होली की बहुत सारी बढ़िया यादें हैं मेरे पास।
लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के रंग तो पहली झलक में पसंद आए होंगे?
मैंने लव रंजन की सारी फिल्में देखी हैं। जब उनकी 'प्यार का पंचनामा 2' रिलीज हुई तो मुझे वह फिल्म बहुत पसंद आई। मैंने खुद लव रंजन को संदेश भेजा। फिर हम मिले, बहुत सारी बातों पर चर्चा हुई। यूं लगा कि इन्हें तो मैं बरसों से जानता हूं। हमारा फिल्मों और आम जीवन को लेकर नजरिया एक जैसा ही है। सिनेमा को लेकर हमारे सपने और सोच भी बहुत मिलते जुलते हैं।
लेकिन, इसी तरह की फिल्मों का गुलाल तो आप पहले भी उड़ा चुके हैं?
हां, मैंने हंसी मजाक वाली रूमानी फिल्में यानी रोमैंटिक की फिल्में कई सारी की हैं। कुछ अच्छी रहीं, कुछ बुरी रहीं। फिर मैं इस रॉम कॉम श्रेणी से संन्यास लेने वाला था कि लव रंजन ने मुझे ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की हानी सुना थी। इसके बाद एक बार फिर इस श्रेणी के सिनेमा पर मेरा भरोसा बना। लव रंजन के साथ पहले मैं एक फिल्म करने वाला था जिसमें अजय देवगन भी थे, लेकिन हमारी तारीखें नहीं मिल पाईं तो लव ने 'तू झूठी मैं मक्कार' सुना दी। बात बन गई और फिल्म शुरू हो गई।