{"_id":"5b2371bb4f1c1bb0318b6e3f","slug":"ranbir-kapoor-is-in-love-with-alia-bhatt-says-she-bringing-positivity-in-my-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया की तारीफ में कुछ ऐसा बोले रणबीर कपूर, सुनकर कटरीना को आ सकता है गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया की तारीफ में कुछ ऐसा बोले रणबीर कपूर, सुनकर कटरीना को आ सकता है गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
ranbir alia
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा बी टाउन में इन दिनों जोरों पर है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर साथ पहुंचकर दोनों ने इन अफवाहों को और गरम कर दिया था। सोनम कपूर के रिसेप्शन की एक फोटो आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डालकर ‘YESS’ लिखा था।
Trending Videos
Alia and Ranbir
इसके बाद कई लोगों ने कहा था कि आलिया भट्ट अपनी तरफ से मीडिया में आ रहीं खबरों पर मुहर लगा चुकी हैं। इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की फोटो पर कमेंट कर अपना प्यार जताया था। वहीं जब रणबीर कपूर से कटरीना कैफ को प्यार था तब नीतू सिंह उन्हें पसंद नहीं करती थीं। रणबीर से रिश्ते खत्म होने के बाद हाल ही में कटरीना ने उनकी मां नीतू कपूर को इग्नोर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Alia
फिर रणबीर के पापा ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की तरफ से भी इस रिश्ते को हामी मिल गईं। हाल ही में जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने अपने और आलिया के रिलेशन की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है। इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
alia bhatt ranbir kapoor
अब एक बार फिर रणबीर, आलिया के साथ अपने रिश्ते पर बोलते नजर आए। आलिया के बारे में रणबीर ने कहा कि प्यार में होना एक तरीके की खुशी है। मैं अपने जीवन में काफी पॉजिटिव हूं और इसका श्रेय मैं आलिया को देता हूं। आलिया बहुत नई एक्टर हैं। मुझे दस साल हो गए हैं उन्हें अभी छह साल हुए हैं।
विज्ञापन
Ranbir and Alia
रणबीर ने आलिया के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा- आलिया बहुत डेडीकेटेड हैं। इस उम्र में इतना डेडीकेटेड होना बड़ी बात होती है। अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड हैं। वह बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही काम करने वाले लोगों के साथ भी काफी हेल्पफुल रहती हैं।
