{"_id":"5da024778ebc3e013a3e4c81","slug":"ranbir-kapoor-look-leak-from-shamshera-set-fans-does-not-recognize-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शमशेरा' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख पहचान नहीं पाए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शमशेरा' के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, रणबीर कपूर का ऐसा लुक देख पहचान नहीं पाए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shamshera
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'शमशेरा' की शूटिंग में भी बिजी हैं । हाल ही में 'शमशेरा' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं । इन तस्वीरों में रणबीर का लुक उनकी अभी तक रिलीज हुई फिल्मों से बिल्कुल अलग है । रणबीर को देख उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है ।
2 of 5
shamshera
- फोटो : social media
इस तस्वीर में रणबीर किसी गांव के युवक की तरह लग रहे हैं । सिर पर गमछा और कुर्ते के साथ धोती पहने हैं। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ रणबीर को फैंस पहचान नहीं पाए । फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर होंगी। साथ ही संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे ।
3 of 5
shamshera
- फोटो : social media
इससे पहले रणबीर कपूर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शमशेरा डाकू की कहानी नहीं है, बल्कि यह सन 1800 की कहानी पर आधारित है। इसमें डकैत आदिवासी अपने अधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
रणबीर ने आगे कहा, 'मैंने अभी तक ऐसी फिल्म में काम नहीं किया है। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, ड्रामा सब कुछ है। फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है।' बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो 45 सेकेंड का था ।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala
इस टीजर में रणबीर जंग के मैदान में कुल्हाड़ी और धनुष के साथ दिखे थे। इस टीजर के नीचे लिखा था, 'करम से डकैत, धरम से आजाद' । शमशेरा को अग्निपथ फेम करण मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं । शमशेरा 31, जुलाई 2020 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।