बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। लंबे समय से चर्चा में रही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। दो मिनट 51 सेकेंड के इस शानदार ट्रेलर के बाद फैंस में फिल्म देखने की बेसब्री बढ़ गई है। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र बड़े पर्दे कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है। हालांकि यह अभी महज कयास भर ही हैं। बड़े बजट की इस फिल्म को हिट होने के लिए कमाई भी जबरदस्त करनी होगी तभी बॉक्स ऑफिस पर यह सफल साबित हो पाएगी। बता दें कि बीते कुछ सालो से रणबीर का एक्टिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऐसे में ब्रह्मास्त्र के हिट होने का सारा दारोमदार इसकी कहानी पर ही निर्भर करेगा। ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर रिलीज के बीच आज हम आपको रणबीर की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
Brahmastra: रणबीर कपूर की पिछली पांच में तीन फिल्में रहीं फ्लॉप, क्या 'ब्रह्मास्त्र' दिखा पाएगी कमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'संजू' रणबीर कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म थी। इस फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह रणबीर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म के शानदार बिजनेस की वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।
साल 2017 में रिलीज हुई 'जग्गा जासूस' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म लोगों की उम्मीद के मुताबिक नहीं निकली और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। अनुराग बासु की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 54.16 करोड़ का बिजनेस किया था।
'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करण जौहर ने किया था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में बड़े नाम होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर 112.48 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी। बता दें कि अजय देवगन की 'शिवाय' भी उसी समय रिलीज हुई जिसका असर 'ऐ दिल है मुश्किल' की कमाई पर बुरा असर पड़ा था।
'रॉकस्टार' की सफलता के बाद इम्तियाज अली के साथ रणबीर ने दोबारा 'तमाशा' में काम किया था। हालांकि डायरेक्टर-एक्टर की यह जोड़ी अपनी पिछली फिल्म जैसा कमाल नहीं दोहरा सकी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 67.26 करोड़ की कमाई के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही।