फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, राजनीति में जाने के सवाल पर कही यह बात

Sun, 28 Jul 2024 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Jul 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor praises pm narendra modi said he is a great orator read details inside
पीएम मोदी, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- नरेंद्र मोदी, रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से इनकार दिया। अभिनेता ने ये बातें जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ उनके "पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ" पॉडकास्ट के दौरान कही हैं।

ranbir kapoor praises pm narendra modi said he is a great orator read details inside
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
रणबीर ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

रणबीर के मुताबिक वह राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात याद है, जब वह और इंडस्ट्री के अन्य लोग नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले थे। अभिनेता ने शनिवार को प्रसारित पॉडकास्ट के दौरान कहा, "मैं चार-पांच साल पहले अन्य साथी कलाकारों और निर्देशकों के साथ पहली बार हमारे प्रधानमंत्री से मिलने गया था... आप उन्हें टेलीविजन पर देखते हैं, आप देखते हैं कि वह कैसे बात करते हैं। वह एक बेहतरीन वक्ता हैं, लेकिन मुझे वह पल याद है जब हम बैठे थे और वह अंदर आए... उनमें एक चुंबकीय आकर्षण है।"

ranbir kapoor praises pm narendra modi said he is a great orator read details inside
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कई सितारों ने की थी प्रधानमंत्री से मुलाकात

रणबीर 2019 में मोदी से मिलने वाले सितारों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इसमें रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, एकता कपूर, राजकुमार राव, वरुण धवन, अश्विनी अय्यर तिवारी और रोहित शेट्टी भी शामिल थे। यह एक शिष्टाचार भेट थी। इस मुलाकात के दौरान रणवीर ने प्रधानमंत्री के साथ एक समूह सेल्फी क्लिक की थी जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor praises pm narendra modi said he is a great orator read details inside
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
पीएम मोदी की इस से प्रभावित हुए रणबीर

रणबीर ने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य से कुछ व्यक्तिगत बातें भी कीं। अभिनेता ने कहा, "मेरे पिता का उस समय इलाज चल रहा था। उन्होंने मुझसे जानकारी ली कि इलाज कैसा चल रहा है। उन्होंने आलिया से किसी और चीज के बारे में बात की। विक्की कौशल, करण जौहर, सभी से उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर बात की। आप महान पुरुषों में इस तरह का प्रयास देखते हैं। उन्हें इसकी जरूरत नहीं है... यह उनके व्यतित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। उन्होंने कहा कि सुपरस्टार शाहरुख खान भी कुछ ऐसे ही हैं। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राजनीति में शामिल होना चाहेंगे? इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "राजनीति? नहीं। मुझे लगता है कि मुझे कलाकरों की दुनिया पसंद है।" उन्होंने कहा कि उनके पास राजनीतिज्ञ बनने के लिए कौशल नहीं है।

विज्ञापन
ranbir kapoor praises pm narendra modi said he is a great orator read details inside
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
राजनीति में नहीं मानते खुद को फिट

अभिनेता ने कहा कि वह फिल्मों का निर्देशन करना चाहते हैं और कुछ न कुछ बनाने की कोशिश करते हुए ही प्राण त्यागना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैं निर्माता बनने के लिए नहीं बना हूं। मैंने 'जग्गा जासूस' नाम की एक फिल्म का निर्माण करने की कोशिश की, जो बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी सफल नहीं रही। तब मुझे एहसास हुआ कि यह कौशल मेरे पास नहीं है। रणबीर ने कहा, "यह कहना आसान है कि आप राजनीति या किसी अन्य पेशे में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि आप जिस क्षेत्र में हैं उसमें आप सफल हैं। लेकिन हर चीज के लिए कौशल जरूरी है। मैं लोगों से मिलने-जुलने वाला व्यक्ति नहीं हूं। राजनीति में लोगों से मिलने-जुलने वाला व्यक्ति होना चाहिए। मैं ऐसा नहीं हूं।"
Ranbir Kapoor: बेटी के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बदल डाला, बोले- राहा के जन्म से पहले मौत मुझे नहीं डराती थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed