फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' पर दनादन हो रही पैसों की बरसात, 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

Mon, 02 Jul 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju beats baahubali 2 and make box office record
संजू

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' शुक्रवार यानी 29 जून को रिलीज हुई थी । वीकेंड में ही फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई कर ली है । फिल्म ने रविवार को 46 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी ।

ranbir kapoor sanju beats baahubali 2 and make box office record
फिल्म- संजू

अपनी कमाई से फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । 'संजू' ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़ और अब रविवार को 46.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया । इसी के साथ 'संजू' ने 'बाहुबली 2' जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया ।




 
ranbir kapoor sanju beats baahubali 2 and make box office record
sanju

'संजू' 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है ।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju beats baahubali 2 and make box office record
SANJU

सलमान खान की 'रेस 3' तो 'संजू' के आगे टिक भी नहीं पाई । 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है । इतना ही नहीं 'संजू' पहले ही दिन 34.75 करोड़ कमाकर साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है ।

विज्ञापन
ranbir kapoor sanju beats baahubali 2 and make box office record
sanju

बता दें कि 'संजू' से पहले 'पद्मावत' ने वीकेंड पर 114 करोड़, 'रेस 3' ने 106.47 करोड़, 'बागी 2' ने 73.10 करोड़ और 'रेड' ने 41.01 करोड़ रुपए कमाए थे । इसके अलावा रणबीर कपूर की इस फिल्म ने तीनों खानों की 'दंगल', 'टाइगर जिंदा है' और 'रईस' जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed