फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' ने महज 3 दिन में तोड़े ये 10 रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया 'दंगल' और बॉलीवुड के बने 'सुल्तान'

Mon, 02 Jul 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film breaks 10 records in 3 days box office collection
sanju
'संजू' फिल्म ने महज तीन दिन में ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से न केवल प्रभास की 'बाहुबली 2' को धूल चटा दी है बल्कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित है जिसमें रणबीर कपूर एक्टिंग के हुनर से लोगों के दिलों के बेताज बादशाह बन गए हैं।


तो चलिए आपको बताते हैं कि महज तीन दिन में रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने कौन से 10 रिकॉर्ड तोड़े हैं।
Ranbir Kapoor Sanju film breaks 10 records in 3 days box office collection
sanju
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'संजू' फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन की बेहतरीन कलेक्शन के साथ सलमान खान की 'रेस 3' को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 'रेस 3' के अलावा, 'बागी 2', 'पद्मावत' और 'वीरे दी वेडिंग' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
Ranbir Kapoor Sanju film breaks 10 records in 3 days box office collection
sanju
रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म 
11 साल के फिल्मी सफर में 'संजू' फिल्म रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बेशरम, ये जवानी है दीवानी , ऐ दिल है मुश्किल और तमाशा फिल्मों से कहीं ज्यादा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film breaks 10 records in 3 days box office collection
sanju
राजकुमार हिरानी की डायरेक्ट की हुई ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
राजकुमार हिरानी की 'संजू' फिल्म ने उनकी ही डायरेक्ट की हुई फिल्म 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पीके' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 26.63 करोड़ था जबकि 'संजू' फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ है। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film breaks 10 records in 3 days box office collection
संजू
वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई
'संजू' फिल्म वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'संजू' फिल्म का कुल कलेक्शन 120.06 है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed