{"_id":"5c3967eebdec2273903307a8","slug":"ranbir-kapoor-sanju-nominated-to-asian-film-awards-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर ने शाहरुख-सलमान समेत सबको दी मात, 'एशियन फिल्म अवॉर्ड्स' में 'संजू' सबसे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर ने शाहरुख-सलमान समेत सबको दी मात, 'एशियन फिल्म अवॉर्ड्स' में 'संजू' सबसे आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 12 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
SANJU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशियन फिल्म अवॉर्ड्स 2019 के नॉमिनेशन लिस्ट का ऐलान कर दिया गया है। लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म संजू बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड की दौड़ में सबसे आगे है। संजू को 6 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत भी पीछे नहीं रहे। 2.0 को बेस्ट विजुअल कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
2 of 5
sanju
- फोटो : file photo
वेबसाइट वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, साउथ कोरियाई डायरेक्टर चांग डोंग की फिल्म बर्निंग को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। बेस्ट फिल्म के लिए जिंपा, डाइंग टू सर्वाइव और शॉपलिफ्टर्स भी संजू को टक्कर देने के लिए लिस्ट में शामिल हैं। हांगकांग में इन नॉमिनेशन का ऐलान किया गया है जबकि अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 17 मार्च को हांगकांग में ही होगा।
3 of 5
sanju
- फोटो : file photo
रणबीर कपूर की फिल्म संजू 29 जून को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है, जिसमें रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल, परेश रावल, दिया मिर्जा, जिम सरभ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : twitter
वहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। खबरों की मानें तो अकेले अमेरिका में 2.0 कुल 100 स्क्रीन पर रिलीज हुई।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : instagram
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। रजनीकांत की फिल्म चीन में लगभग 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म जानकारों की मानें तो अगर 2.0 को बड़ी ओपनिंग मिली तो ये बहुत बड़ा धमाका कर देगी। चीन में इतनी स्क्रीन्स पर अभी तक हॉलीवुड फिल्में ही रिलीज होती आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।