फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद सहित मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Sat, 12 Jan 2019 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
the accidental prime minister to asian film awards here top news
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram
'उरी' और TAPM का पहले दिन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई हैं। विक्की कौशल की फिल्म उरी और अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने दस्तक दी। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो विवादों में आने के बाद द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को देखने का उत्साह दर्शकों के बीच बढ़ा है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर भी अच्छा असर देखने को मिल सकता है।

पढ़ें: 'उरी' और 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' हुई रिलीज, पहले दिन इतने करोड़ का रहा बिजनेस
the accidental prime minister to asian film awards here top news
sanju - फोटो : instagram

एशियन फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट में 'संजू' आगे
एशियन फिल्म अवॉर्ड्स 2019 के लिए नामांकन की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में संजू बेस्ट फिल्म की रेस में सबसे आगे है और 6 कैटिगरी में नॉमिनेट हुई है। बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट अन्य फिल्मों में जिंपा, डाइंग टू सर्वाइव और शॉपलिफ्टर्स शामिल हैं। हांगकांग में इन नॉमिनेशन का ऐलान किया गया। बता दें कि एशियन फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 17 मार्च को होगा।

पढ़ें: रणबीर कपूर ने शाहरुख-सलमान समेत सबको दी मात, 'एशियन फिल्म अवॉर्ड्स' में 'संजू' सबसे आगे

the accidental prime minister to asian film awards here top news
Manushi - फोटो : instagram

मानुषी छिल्लर जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड डेब्यू 
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान बड़ा धमाल करने की फिराक में हैं। खबरों की मानें तो वो मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लांच करने जा रही हैं। इस सिलसिले में फराह और मानुषी ने मुलाकात की। मानुषी कई बार फिल्मों में आने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इससे पहले फराह खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी लांच किया था।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाद अब मानुषी छिल्लर को लांच करेंगी फराह खान, मिस वर्ल्ड 2017 का जीता था खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
the accidental prime minister to asian film awards here top news
the accidental prime minister - फोटो : twitter
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के शो रद्द
विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर इस शुक्रवार रिलीज हुईं। जिसके बाद कोलकाता और लुधियाना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। सुरक्षा को देखते हुए स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं। 

पढ़ें: 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर मंडराया यूथ कांग्रेस का खतरा, 2 शहरों में बीच में ही रोकी फिल्म
विज्ञापन
the accidental prime minister to asian film awards here top news
ramayan - फोटो : file photo

'राम' का जन्मदिन आज
रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल आज 61 साल के हो गए हैं। मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने 1977 में फिल्म पहेली से डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी मुलाकात रामानंद सागर से हुई। बस फिर क्या था रामानंद सागर जब रामायण में राम के रोल के लिए किसी एक्टर की तलाश में थे तो उन्हें अरुण गोविल याद आए।

पढ़ें: 'राम' का किरदार निभाकर टीवी से गायब हुआ ये एक्टर, 31 साल बाद अब कर रहे ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed