फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के 'मिशन मंगल' से घबराए रणबीर कपूर, अब क्रिसमस पर छोड़ेंगे 'ब्रह्मास्त्र'

Tue, 13 Nov 2018 07:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 13 Nov 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor, scared of Akshay Kumar's 'Mission Mangal', will now leave 'Brahmastra' on Christmas
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड के खिलाड़ी और सुपरस्टार अक्षय कुमार के 'मिशन मंगल' को देखते ही रणबीर कपूर और करण जौहर घबरा गए हैं। उनका 'ब्रह्मास्त्र' अब 4 महीने लेट निकलेगा। हैरान न हों, बात हो रही है 'गोल्ड' के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म मिशन मंगल की। मिशन मंगल की रिलीज तारीख 15 अगस्त 2019 बताई जा रही है। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है।
Ranbir Kapoor, scared of Akshay Kumar's 'Mission Mangal', will now leave 'Brahmastra' on Christmas
ranbeer kapoor
रिलीज डेट को लेकर पहले से विवाद था। दरअसल अक्षय की फिल्म को टक्कर देने के लिए रणवीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी तैयार है। दोनों ही फिल्में 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली थी।  
बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट को अक्षय की फिल्म मिशन मंगल की वजह से आगे बढ़ा दिया गया है
Ranbir Kapoor, scared of Akshay Kumar's 'Mission Mangal', will now leave 'Brahmastra' on Christmas
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : amar ujala
रणबीर कपूर की फिल्म अब साल 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म होगी। अक्षय कुमार की फिल्म आर बाल्की के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म साल 2013 के सफल मंगलयान मिशन पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor, scared of Akshay Kumar's 'Mission Mangal', will now leave 'Brahmastra' on Christmas
Akshay Kumar - फोटो : twitter
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म मिशन मंगल में सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने एक साथ तीन फिल्मों के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो औक केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor, scared of Akshay Kumar's 'Mission Mangal', will now leave 'Brahmastra' on Christmas
akshay kumar
कॉन्ट्रेक्ट के तहत बनने वाली पहली फिल्म मिशन मंगल होगी। ब्रह्मास्त्र करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। यह एक फ्रैंचाइजी होगी। साल 2019 में क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। उसके बाद दो-दो सालों के गैप पर फिल्म के दो पार्ट रिलीज किए जाएंगे। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब एक फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed