{"_id":"5d93286f8ebc3e93ce4fb129","slug":"ranbir-kapoor-scooter-ride-in-nyc-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों की कार में घूमने वाले रणबीर कपूर लंदन में चलाते दिखे स्कूटर, नहीं पहचान पाया कोई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाखों की कार में घूमने वाले रणबीर कपूर लंदन में चलाते दिखे स्कूटर, नहीं पहचान पाया कोई
Wed, 02 Oct 2019 11:46 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर ने पिछले दिनों मुंबई में अपना जन्मदिन मनाया था । यहां रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे पहुंचे थे । बर्थडे मनाने के बाद रणबीर न्यूयॉर्क चले गए । वहां से रणबीर का एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में रणबीर ग्लाइडर स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं ।
ranbir kapoor
- फोटो : social media
अपने देश में लाखों की कार में चलने वाले रणबीर विदेश में स्कूटर से चलते नजर आए । खास बात ये है कि वहां उन्हें किसी ने पहचाना नहीं तो वो खुलेआम घूमते रहे । इस दौरान वह डेनिम जींस और ब्लैक जैकेट में काफी हैंडसम और खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणबीर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है ।
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
इस फिल्म में वो गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । बता दें कि आलिया ने रणबीर के बर्थडे पर खास इंतजाम किए थे। उनका एक वीडियो भी सामने आया था । आलिया ने खुद रणबीर के लिए उनका पसंदीदा पाइनएप्पल फ्लेवर्ड केक बनाया। वीडियो में दिखा कि आलिया किचन में हैं और केक बना रही हैं। हालांकि कुकिंग के अपने स्टाइल का वो खुद भी मजाक बना रही हैं।
Gotta love #RanbirKapoor goofing around on a scooter. pic.twitter.com/5G6q8Np3Lm
— Filmfare (@filmfare) September 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor
- फोटो : social media
पिछले दिनों रणबीर-आलिया की केन्या से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं । इस दौरान दोनों जंगल सफारी का मजा लेते दिखे । आलिया ने केन्या की सैर करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं। इस तस्वीर में आलिया सनराइज देखते हुए नजर आईं। हालांकि इस तस्वीर में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
रणबीर-आलिया की साथ में भी एक फोटो सामने आई थी । फोटो में रणबीर टोपी लगाए हुए थे और उनके हाथ में कैमरा था । रणबीर के बगल वाली सीट पर आलिया भी हाथ में कैमरा पकड़े हुए नजर आईं । छुट्टियों पर जाने से पहले रणबीर और आलिया अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में नजर आए थे।
प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'
प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'