अभिनेता ऋषि कपूर पिछले पांच महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। अभी तक ऋषि के परिवार की तरफ से उनकी बीमारी के बारे में किसी ने भी खुलकर नहीं बोला है। हाल ही में रणबीर एक इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने पिता की तबीयत के बारे में बताया था। इस इवेंट में रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी मौजूद थीं।
पिता ऋषि कपूर की बीमारी पर रणबीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है तबीयत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब इवेंट में रणबीर से उनके पिता की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह मुंबई, अपनी फैमिली और अपने काम को मिस करते हैं। रणबीर ने यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे।
बता दें कि बीते दिन ऋषि कपूर की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के अलावा करिश्मा और रंधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर ने इंस्टग्राम पर शेयर किया था। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था- 'सबसे अच्छे भाई।' इस तस्वीर में सभी के बीच खास लगाव नजर आ रहा था। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि की जो तस्वीर शेयर की है वह किसी अस्पताल के अंदर की लग रही है। तस्वीर में ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा कई इक्यूपमेंट नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
The bestest brothers ever 💕 their conversation is only food though 🙈🤪🙄 #family #bond #forever
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Mar 18, 2019 at 9:15pm PDT
कुछ दिन पहले कपूर खानदान के बाकी सद्स्यों के साथ भी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऋषि मार्च तक भारत वापस आ सकते हैं लेकिन यह खबरें मात्र अफवाह साबित हुई। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा था - 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है।
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने आगे कहा - 'इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।' वहीं ऐसी चर्चा है कि भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी की बात भट्ट परिवार के साथ आगे बढ़ा सकते हैं। खबरों की मानें तो कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों शादी कर लें।