{"_id":"6786a1551383c0e50c072fb8","slug":"ranbir-kapoor-spend-quality-time-with-wife-alia-bhatt-and-daughter-raha-kapoor-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम गुजारते दिखे रणबीर, एक्टर साबित हो रहे हैं केयरिंग डैड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम गुजारते दिखे रणबीर, एक्टर साबित हो रहे हैं केयरिंग डैड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:13 PM IST
सार
कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा संग वैकेशन पर गए थे, इनके वैकेशन के वीडियोज, फोटो फैंस को खूब पसंद आए। हाल ही में रणबीर कपूर को बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम गुजारते देखा गया। साथ में रणबीर की वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखीं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में नजर आ रहे हैं। यहां पर वह अपनी बेटी राहा और पत्नी आलिया के साथ आए हैं। पूरी फैमिली मिलकर एंज्वॉय कर रही हैं। वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की काफी केयर करते हुए नजर आए।
2 of 5
बेटी राहा संग रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राहा के साथ खेलते हुए दिखे
रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ खेल हुए दिखे। वह चोट लगने पर बेटी राहा को प्यार भी जता रहे हैं। इसके अलावा राहा की क्यूटनेस भी वीडियो में देखते ही बनती है। वह अपने पापा को गेम खेलने के लिए बुलाती हुई दिख रही है।
3 of 5
आलिया भट्ट के साथ बेटी राहा
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भी खेल में व्यस्त दिखीं
एक तरफ जहां रणबीर कपूर बेटी राहा की केयर करते दिखे, वहीं आलिया अपने गेम में व्यस्त नजर आईं। बीच में राहा भी अपनी मम्मी के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं और फिर पापा रणबीर कपूर के पास लौट आती हैं।
राहा पापा को करती है ज्यादा पसंद
राहा अपने पापा रणबीर कपूर के ज्यादा क्लोज है, इस बारे में कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था। आलिया कहती हैं कि राहा को लगता है कि उसके पापा ज्यादा फनी हैं, मम्मी नहीं। इसके अलावा रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह राहा के पैदा होने के बाद स्मोकिंग करना छोड़ चुके हैं। वह अपनी बेटी के लिए हेल्थी रहना चाहते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर-आलिया की आने वाली फिल्में
अगर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फिल्म प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो आलिया साल 2025 में फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, इसमें वह एक जासूस का रोल करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ पार्ट 1 में नजर आएंगे, इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर काफी एक्साइटेड हैं। यह दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।