{"_id":"5cf273a9bdec220785347b2c","slug":"ranbir-kapoor-to-arbaaz-khan-11-celebrities-in-limelight-for-affair-more-than-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से चर्चा में रहे ये 11 सितारे, एक तो 16 साल छोटे को कर रहीं डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से चर्चा में रहे ये 11 सितारे, एक तो 16 साल छोटे को कर रहीं डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 01 Jun 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Ranbir, Alia, Arjun and Malaika
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। आए दिन किसी ना किसी की अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। खास बात यह है कि यह सभी स्टार्स फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहे। इन स्टार्स में कपूर 'खानदान' के चिराग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) तक का नाम शामिल है। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपनी मोहब्बत की वजह से लाइमलाइट में हैं।
2 of 8
Ranbir, Alia
- फोटो : social media
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) खुलेआम तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
3 of 8
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका से अपने रिश्ते का इजहार अर्जुन कपूर कर चुके हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Arjun Rampal & Gabriella
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट है जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी थी। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
sushmita sen
- फोटो : twitter
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं। वहीं अब दोनों ने सगाई भी कर ली है। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।