कोरोना वायरस के इस संकट के दौरान जब जिम बंद है तो बॉलीवुड और टीवी के सितारे खुद को फिट रखने के लिए साइक्लिंग के जरिए वर्कआउट कर रहे हैं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कई सितारों को मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए देखा गया।
कोरोना काल में मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते दिखे ये सितारे, फैंस तक पहचान नहीं पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणबीर कपूर इस अंदाज में साइकिल चलाते हुए देखे गए। उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल था। उन्होंने खुद को पूरी तरह कवर कर रखा था।
अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई के साथ कई बार साइकिल चलाते हुए देखी जा चुकी हैं। इस बार उन्हें अकेले ही साइक्लिंग करते देखा गया। सारा ने इस दौरान ग्रे कलर की टीशर्ट और ब्लू कलर का लोअर पहन रखा था।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
अभिनेता सूरज पंचोली मास्क के साथ साइक्लिंग करते नजर आए। सूरज ब्लैक आउटफिट में थे। फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार सूरज 2019 में रिलीज हुई 'सैटेलाइट शंकर' में नजर आए थे।
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 की विजेता करिश्मा तन्ना भी साइक्लिंग करते हुए स्पॉट की गईं। करिश्मा ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे ट्राउजर्स पहने हुए थे।
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on