फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Film: 2026 होगा विक्की-रणबीर के नाम, त्योहारों पर आएंगी बड़ी फिल्में

Wed, 13 Nov 2024 05:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 13 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड कलाकार त्योहारों पर अपनी फिल्म को रिलीज करना चाहता है। अगले साल तो नहीं, लेकिन साल 2026 के सभी बड़े त्योहार विक्की कौशल और रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों के नाम कर लिए हैं। ईद, दिवाली और क्रिसमस पर इनकी फिल्में रिलीज होंगी। 
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Films 2026 Love & War Ramayana Mahavatar
विक्की कौशल-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vickykaushal09, @ranbir_kapoooor

विक्की कौशल इस साल फिल्म 'बैड न्यूज' में अपनी कॉमेडी का रंग जमाने में कामयाब हुए। जल्द ही उनकी फिल्म 'छावा' भी रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर इस साल बड़े पर्दे से दूर ही रहे। असल में रणबीर कुछ बड़ी फिल्में कर रहे हैं, जिनकी शूटिंग में वह काफी व्यस्त हैं। खासकर 'रामायण' को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यह दोनों कलाकार संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी साथ काम कर रहे हैं। साथ ही विक्की 'महावतार' नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं। यह सभी फिल्में साल 2026 में रिलीज होंगी। रणबीर और विक्की की आने वाली ये फिल्में ईद, दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहार पर रिलीज होंगी। एक नजर, इन दोनों की इन आने वाली फिल्मों और उनकी रिलीज डेट्स पर। 

Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Films 2026 Love & War Ramayana Mahavatar
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर की रामायण दिवाली पर आएगी
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर काफी खुश हैं, इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका में हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साईं पल्लवी मां सीता की भूमिका में होंगी। इस फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक घोषणा की जिसमें बताया कि 'रामायण' फिल्म दो भागों में आएगी। पहली फिल्म दिवाली 2026 और दूसरी फिल्म दिवाली 2027 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं।  
 

Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Films 2026 Love & War Ramayana Mahavatar
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम
ईद-रामनवमी पर होगी लव एंड वॉर रिलीज 
रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ में संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में चल रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसकी डेट्स अब आगे बढ़ चुकी है। अब यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। उस समय देश में रमजान, राम नवमी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार मनाए जा रहे होंगे यानी लोग छुट्टियों पर भी होंगे। इन छुट्टियों का फायदा इस फिल्म को मिल जाएगा। रणबीर और विक्की पहली बार किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर रहे हैं, पहले भी वह 'संजू' में साथ नजर आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Films 2026 Love & War Ramayana Mahavatar
फिल्म 'महावतार' इंस्टाग्राम - फोटो : इंस्टाग्राम-@vickykaushal09
क्रिसमस पर आएगी विक्की की महावतार 
आखिर में विक्की की एक बड़ी फिल्म की बात करते हैं। क्रिसमस 2026 पर उनकी फिल्म 'महावतार' रिलीज होगी। इसमें वह भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिलीज की तारीख बताई। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा दिनेश विजन धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत कर रहे हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में हैं, यह फिल्म क्रिसमस 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है ।  

 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Upcoming Films 2026 Love & War Ramayana Mahavatar
रणबीर कपूर और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranbir_kapoooor, @vickykaushal09

किसको मिलेगी अधिक सफलता 
रणबीर कपूर और विक्की कौशल दोनों ही मंझे हुए कलाकार हैं। दोनों की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी चली हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2026 में दोनों में से किसकी फिल्म दर्शकों को भाती है और बॉक्स ऑफिस पर मनचाही कमाई कर पाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed