अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज को बिल्कुल तैयार है। अभिनेता इस फिल्म में खूंखार अवतार में नजर आएंगे। अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' से लेकर अब तक रणबीर कपूर की छवि इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय वाली रही है। मगर, इस फिल्म में उनका अंदाज बिल्कुल हटकर है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर जहां एक्शन दिखाते नजर आएंगे, वहीं उनका हिंसक रूप भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' में अपने लिए 'सुपरस्टार' टैग नहीं चाहते थे रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के लेकर कहा कि 'एनिमल' के लिए रणबीर को लेते हुए उन्हें लगा था कि ये उनकी छवि से बिल्कुल उलट भूमिका है। लेकिन, उन्होंने सोचा कि रॉकस्टार और तमाशा जैसी फिल्मों में नजर आए रणबीर हिंसक और एक्शन अवतार में भी खूब जचेंगे। यहां तक कि उन्होंने ये भी सोचा कि रणबीर को लेकर किसी और को ये ख्याल क्यों नहीं आया? बतौर निर्देशक और राइटर वे इस बारे में सोच पा रहे थे। संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि रणबीर कपूर एक्शन में बेहद शानदार हैं।
फिल्म 'एनिमल' के पोस्टर पर रणबीर के लिए लिखे गए सुपरस्टार टैग पर भी संदीप रेड्डी वांगा ने बात की। संदीप ने बताया कि रणबीर इस टैग के बिल्कुल खिलाफ थे और वे इसे हरगिज नहीं चाहते थे। संदीप रेड्डी वांगा ने ये भी खुलासा किया कि मेकर्स रणबीर को फिल्म के ऑडियो टीजर में 'सुपरस्टार' कहना चाहते थे, लेकिन खुद रणबीर ने ऐसा नहीं करने की गुजारिश की। हालांकि, पोस्टर के लिए निर्देशक ने रणबीर को मना लिया।
Sam Bahadur Screening: सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में रेखा ने जीता दिल, सैम मानेकशॉ को सलाम करती आईं नजर
पोस्टर में सुपरस्टार लिखने के लिए जब रणबीर मना कर रहे थे तो संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, 'तुम क्या महसूस कर रहे हो ये भूल जाओ। ये मेरी फीलिंग है। मुझे लगता है कि तुम सुपरस्टार हो, इसलिए पोस्टर में ऐसा लिखने का भी मेरा मन है'।
Kajol: करण जौहर के शो में काजोल ने रेखा को बताया क्वीन, रणवीर सिंह और गोविंदा को दिए ये टाइटल
बता दें कि फिल्म 'एनिमल' कल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा।
Bigg Boss 17 Promo: एक बार फिर बिग बॉस के घर की शांति हुई भंग!, अभिषेक-तहलका के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा