आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं । फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं ।
सोनम के रिसेप्शन से आलिया और रणबीर की गुपचुप बातों का वीडियो आया सामने, छिपाने की कोशिश की लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आलिया और रणबीर, सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे । दोनों बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल लग रहे थे । ग्रीन कलर के लहंगे में आलिया पहली बार ऐसे लुक में नजर आईं ।
A post shared by The Fashion Goals (@thefashion_goals) on
वहीं रणबीर व्हाइट कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे । सोनम के रिसेप्शन से दोनों की गुपचुप बातों का एक वीडियो सामने आया है । जब रिसेप्शन में दोनों ने साथ में एंट्री ली तो मीडिया ने उन्हें पोज देने के लिए कहा ।
A post shared by 💓 B O L L Y W O O D 💓 (@bollyxits) on
पोज देते समय आलिया तो खूब स्माइल कर रही थीं लेकिन रणबीर टफ लुक दे रहे थे । तब आलिया ने रणबीर से इशारों-इशारों में कहा कि कैमरे के लिए थोड़ा हंस लें । हालांकि ये बात सुनाई नहीं दी ।
आलिया की बात सुन जिस तरह से रणबीर शर्माए, उससे साफ जाहिर है कि वो आलिया ने ऐसा ही कुछ कहा होगा । बता दें कि आलिया ने रणबीर के साथ अपनी ये फोटाे शेयर की है ।