फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo: फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार, अब 24 जून को पर्दे पर दिखेगी 'जुग जुग जियो' 

Thu, 23 Jun 2022 05:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Jun 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
ranchi commercial court refuses to stay release of karan johar varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor starrer film jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

करण जौहर की फिल्म जुग-जुग जियो पर चल रहे कॉपीराइट के मामले में गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। रांची कामर्शियल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब 24 जून को करण जौहर की फिल्म रिलीज हो सकेगी। अब धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर, विशाल सिंह के खिलाफ मानहानि और हर्जाने का मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया में हैं। बता दें कि याचिकाकर्ता और लेखक विशाल सिंह ने फिल्म की कहानी को लेकर चोरी का आरोप लगाया था और कोर्ट में केस दायर किया गया था। उन्होंने अदालत से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की भी गुहार लगायी थी। इस संबंध में बुधवार को अदालत ने मामले की सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ranchi commercial court refuses to stay release of karan johar varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor starrer film jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो - फोटो : insta

बीते 22 मई को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तब दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। लेकिन रांची के रहने वाले विशाल सिंह को जब इस बात की खबर लगी कि ये फिल्म तो उनकी कहानी को ही चुराकर बनाई गई है, तब इसपर बवाल शुरू हुआ। दरअसल विशाल सिंह का कहना था कि उन्होंने एक बार ये कहानी करण जौहर को भेजी थी, लेकिन उन्होंने उसे उपयोग करने लायक न बताकर वापस कर दिया था। बाद में फिल्म निर्माता ने उनसे बिना पूछे ही उनकी कहानी पर फिल्म बना डाली।

ranchi commercial court refuses to stay release of karan johar varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor starrer film jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद विशाल सिंह ने रांची कॉमर्शियल कोर्ट में 14 जून को अर्जी दायर की थी। उन्होंने कहा था कि धर्मा प्रोडक्शन ने ने कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उनकी सहमति के 'बन्नी रानी' नाम की कहानी पर फिल्म जुग-जुग जियो को बनाया है। उनका कहना था कि इसपर तत्काल रूप से रोक लगनी चाहिए। जिसके बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अब जुग-जुग जियो की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranchi commercial court refuses to stay release of karan johar varun dhawan kiara advani anil kapoor neetu kapoor starrer film jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म जुग-जुग जियो की बात करें तो ये एक पंजाबी परिवार की कहानी है। इसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी पति-पत्नी की भूमिका में हैं। दोनों में पटती नहीं है, इसलिए वह तलाक लेना चाहते हैं। विदेश में रहने वाला ये जोड़ा जब भारत अपने घर पहुंचता है और अपने तलाक को लेकर घर में बात करना चाहता है तो उन्हें पता चलता है कि परिवार में तो अलग ही खिचड़ी पक रही है। यहीं से फिल्म रोमांचक मोड़ लेती है। इसमें वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed