फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन करोड़ के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार हो सकती हैं अमीषा पटेल, जारी हुआ वारंट

Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Ranchi Police may arrest Ameesha Patel Kuunal Goomer soon in 3 crore cheque bounce case
अमीषा पटेल - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमीषा और उनके दोस्त कुणाल घूमर ने रांची के फिल्म मेकर अजय को तीन करोड़ का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। अब इसी मामले में रांची की निचली अदालत ने अमीषा और उनके दोस्त के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। 

Ranchi Police may arrest Ameesha Patel Kuunal Goomer soon in 3 crore cheque bounce case
ameesha patel - फोटो : file photo

रांची कोर्ट ने वारंट बार-बार दोनों को अदालत में हाजिर होने के समन की उपेक्षा करने और कोर्ट में हाजिर नहीं होने के चलते चार अक्टूबर को जारी किया था। जानकारी के मुताबिक तकनीकी कारण से रांची पुलिस को यह वारंट नौ अक्टूबर को मिला। संभावना जताई जा रही है कि रांची पुलिस इस मामले में अमीषा और उनके दोस्त कुणाल को गिरफ्तार कर सकती है। 

Ranchi Police may arrest Ameesha Patel Kuunal Goomer soon in 3 crore cheque bounce case
ameesha patel - फोटो : file photo

अमीषा और कुणाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'देसी मैजिक' को पूरा करने के लिए अजय से 2.5 करोड़ रुपए लिए थे। अमीषा फिल्म में अभिनय के साथ इसे प्रोड्यूसर भी कर रही हैं। ये फिल्म साल 2013 में बनना शुरू हुई थी। उस वक्त अमीषा ने अजय से कहा था कि फिल्म रिलीज होते ही वो उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस लौटा देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranchi Police may arrest Ameesha Patel Kuunal Goomer soon in 3 crore cheque bounce case
अमीषा पटेल - फोटो : file photo

अजय ने लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई। जब अजय ने अमीषा से पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने तीन करोड़ रुपए का चेक दिया। अजय ने यह चेक बैंक में लगाया तो वो बाउंस हो गया। अजय ने दोबारा अमीषा से बात की। इस पर अमीषा ने कहा कि हमारा आपको पैसे वापस ना करने का कोई इरादा नहीं है। फिल्म रिलीज होते ही पैसे वापस कर देंगे। 

विज्ञापन
Ranchi Police may arrest Ameesha Patel Kuunal Goomer soon in 3 crore cheque bounce case
ameesha patel - फोटो : social media

इसके बाद अजय ने कानून की मदद लेने का फैसला किया और उनके खिलाफ रांची की अदालत में केस फाइल किया। अमीषा की इस फिल्म में जायद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे। आपको बता दें, इससे पहले भी अमीषा पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। एक इवेंट कंपनी का आरोप था कि अमीषा पटेल ने पैसे ले लिए लेकिन शादी में डांस करने के लिए शामिल नहीं हुईं। 

यह भी पढ़ें:- किशोर कुमार ने की थी चार शादियां, जानिए अब कहां हैं और क्या करती हैं उनकी पत्नियां?
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed